केरल में एक व्यक्ति पर छह साल के बच्चे को लात मारने का मामला दर्ज किया गया है. दरअसल बच्चा आरोपी की गाड़ी के सहारे खड़ा हुआ था. इस बात पर उसे गुस्सा आ गया और उसने जोरदार लात बच्चे को मार दी. ये सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क पर खड़ी सफेद कार के सहारे एक बच्चा आकर खड़ा हो गया. कार चालक ने बाहर निकलकर बच्चे से कुछ कहा और सीने में लात मार दी. बच्चे, जो राजस्थान के एक प्रवासी श्रमिक परिवार से है, चुपचाप दूर चला गया और आरोपी वापस अपनी गाड़ी में बैठ गया.
घटना के तुरंत बाद कुछ स्थानीय लोग कार के आसपास इकट्ठा हो गए और आरोपी चालक को घेर लिया और उससे पूछताछ करने लगे. लेकिन आरोपी वहां से गाड़ी लेकर भाग गया. आरोपी चालक का नाम शिहशाद है जो किपोन्नयमपालम निवासी है. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसे हिरासत में ले लिया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दरअसल एक चश्मदीद गवाह जो कि एक वकील है, उसने रात करीब साढ़े आठ बजे हुई इस घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद शिहशाद को पुलिस स्टेशन बुलाया गया, लेकिन स्थानीय लोगों को नाराज़ करते हुए उसे छोड़ दिया गया. हालांकि, सीसीटीवी फुटेज के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की आलोचना हुई. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार सुबह आरोपी को हिरासत में ले लिया. विधानसभा अध्यक्ष और थालास्सेरी के विधायक एएन शमसीर ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं