केरल में करीब डेढ़ साल पहले हुई एक हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस सनसनीखेज हत्या के पीछे काला जादू है. सोना लूटने के लिए यह साजिश रची गई थी. पुलिस ने इस मामले में एक दंपति और दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. केरल के कासरगोड जिले में यह घटना हुई थी.
बताया जाता है कि गल्फ देशों में व्यवसाय करने वाले अब्दुल गफूर के कासरगोड के घर पर उनकी पत्नी शरीफा पीठ दर्द और अवसाद से पीड़ित थीं. उनके इलाज के लिए उसके घर पर ‘जिन्नुम्मा (जिन्न माता)'कई महीनों से काले जादू से जुड़े अनुष्ठान कर रही थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जिन्नुम्मा और उनके साथी 13 अप्रैल, 2023 को रात में गफूर के घर गए. उस समय उसके सभी रिश्तेदार घर से बाहर थे. उन्होंने गफूर से कहा कि उसे भी इन अनुष्ठानों में से कुछ में भाग लेना होगा. वे जिन्न को भगाने के लिए यह कर रहे हैं. उन्होंने उसे बताया कि जिन्न ही उसकी पत्नी की बीमारी का कारण है. इसके बाद उन्होंने गफूर के सिर को एक मोटे कपड़े से ढंक दिया और उसे कई बार दीवार पर मारा. अगले दिन, जब उसका परिवार घर आया तो उन्हें गफूर मृत मिला.
कथित काले जादू के बहाने हत्या
पुलिस के अनुसार 38 साल की शमीना केएच को जिन्नुम्मा के नाम से जाना जाता है. वह 'काला जादू' करने वाली महिला है. उसके गिरोह ने कथित तौर पर काला जादू करने के बहाने गफूर की हत्या कर दी. इस हत्या का कारण यह है कि उसने गफूर से बड़ी मात्रा में सोना छीन लिया था.
गुरुवार को पुलिस ने शमीना, उसके पति उबैद (38) और दो अन्य स्थानीय महिलाओं असफिना (36) और आयशा (43) को गिरफ्तार कर लिया. इनमें से तीन पर हत्या करने का आरोप है, जबकि चौथे पर सबूत नष्ट करने का आरोप है.
गल्फ में कई व्यवसाय चलाने वाले गफूर को शमीना से असफिना ने मिलवाया था. असफिना कासरगोड के पूचक्कड़ में उसी इलाके में रहती थी जहां गफूर रहता था. बाद में शमीना और उसका गिरोह नियमित रूप से गफूर के घर आने लगा. वे इस दावे के साथ उसके घर पर जादू-टोना करने लगे कि इससे उसकी पत्नी स्वस्थ हो जाएगी. उन्होंने गफूर से यह भी कहा कि वे उसका सोना दोगुना कर सकते हैं.
सोना दोगुना करने का वादा
पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार, शमीना ने कथित तौर पर गफूर से करीब 4,768 ग्राम सोना इस वादे के साथ लिया कि वह इसे दोगुना कर देगी. बाद में बताया गया कि गफूर ने इस सोने में से कुछ दूसरों से उधार लिया था.
पुलिस के जांच अधिकारी ने कहा, गायब हुए सोने का एक हिस्सा गफूर का था और बाकी उसने महिला से दोगुना करवाने के लिए दूसरों से उधार लिया था. गिरोह ने कितना सोना लूटा है, यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि शमीना ने कथित तौर पर हत्या से छह महीने पहले सोना लेना शुरू कर दिया था और जब गफूर ने सोना वापस करने को कहा तो उसने और उसके साथियों ने गफूर की हत्या करने की योजना बनाई.
गहरी साजिश रचकर की हत्या
शमीना और उसका गिरोह 13 अप्रैल को गफूर के घर गया. उस समय उसके परिवार के अन्य सदस्य रमजान के महीने में किसी काम से बाहर गए हुए थे. जांच अधिकारी ने बताया कि, उन्होंने काले जादू का माहौल बनाया और गफूर को महिला के निर्देशों का पालन करने के लिए मजबूर किया. इसके बाद उन्होंने उसके चेहरे को कपड़े से ढंक दिया और उसके सिर को कई बार दीवार से जोर से टक्कर मारी. इस तरह उसकी हत्या कर दी गई.
अगले दिन जब उसके रिश्तेदार लौटे तो उन्हें घर में गफूर का शव मिला. उन्हें किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं हुआ क्योंकि उसके शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं दिख रही थी. उन्होंने उसको उसी दिन दफना दिया.
सोने ने खोला हत्या का राज
गफूर के परिवार को शक तब हुआ जब कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों ने उनसे संपर्क किया और उन्हें बताया कि उसने उनसे सोना उधार लिया था. परिवार ने सोने की तलाश में घर की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला. जब उधार लिए गए सोने के बारे में और पूछताछ हुई, तो गफूर के बेटे अहमद मुसमिल ने अपने पिता की मौत और गायब हुए सोने के बारे में संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
इसके बाद 27 अप्रैल को शव को कब्र से बाहर निकाला गया और उसका पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम के नतीजे से पता चला कि उसके सिर में अंदरूनी चोटें आई थीं. इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की. इस साल मई में इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया.
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर ध्यान केंद्रित किया. अधिकारियों ने पाया कि वे हत्या के बाद संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और बैंक लेनदेन में शामिल थे. गफूर के बेटे की शिकायत में भी संदेह व्यक्त किया गया था कि शमीना का हत्या से कुछ लेना-देना हो सकता है.
गफूर से 10 लाख रुपये और गहने लिए थे
इसके अलावा, डिजिटल साक्ष्य से पता चला कि अपराध के समय गिरोह गफूर के घर पर था. पुलिस ने गफूर और शमीना के बीच व्हाट्सऐप चैट भी मिला. इसके अलावा ऐसे दस्तावेज भी मिले जिनसे पता चला कि महिला ने गफूर से 10 लाख रुपये और सोने के गहने लिए थे.
जांच अधिकारियों ने पाया कि गिरोह ने सोने के गहने अलग-अलग ज्वैलरों को बेचे थे. अब तक, पुलिस ने 29 सिक्के बरामद किए हैं. बाकी सोना बरामद करने के लिए गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है.
यह भी पढ़ें -
मालामाल बनने के लिए 'दोस्त' का सिर काट किया काला जादू
'मानव बलि' मामले के बाद केरल की महिला 'काला जादू' के लिए गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं