विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2021

झारखंड : खाना देने में देरी करने पर बुजुर्ग ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

दंपति शराब के नशे में थे और रात्रि भोज देने में देरी होने पर दोनों का झगड़ा हो गया, झारखंड के खूंटी जिले में हुई घटना

झारखंड : खाना देने में देरी करने पर बुजुर्ग ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
प्रतीकात्मक फोटो.
खूंटी (झारखंड):

झारखंड के खूंटी जिले में रात्रि भोज देने में देरी करने पर पत्नी की पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में 70 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि खूंटी थाना क्षेत्र के कलामती गांव में व्यक्ति ने अपनी पत्नी को डंडे से इतना मारा कि उसकी मौत हो गई.

उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (खूंटी) अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को दंपति शराब के नशे में थे और रात्रि भोज देने में देरी होने पर दोनों का झगड़ा हो गया और व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया.

उन्होंने बताया कि महिला का शव रविवार सुबह बरामद हुआ. अधिकारी के मुताबिक, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Elderly Man, Beats Wife To Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com