शादी को यादगार बनाने के लिए अक्सर लोग कुछ हटकर काम करते हैं, ऐसा ही मामला नोएडा के सेक्टर 73 में शौर्य बैंक्विट हॉल (Shaurya Banquet Hall) के सामने सड़क पर हुआ. जब विंटेज कार (Vintage car) में बार बनाकर बारातियों को शराब परोसी गई. डीजे पर डांस करते हुए बराती विटेंज कार से शराब लेकर मस्ती करते नजर आए, जिसके कारण सड़क पर जाम लग गया. सूचना पर जब आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो संचालक सामान समेटकर भाग गए. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस लगे हुए भीषण जाम को खुलवाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

सेक्टर-73 में रविवार रात शौर्य बैंक्वेट हॉल के समीप बीच सड़क विटेंज कार में बार बनाकर शराब परोसी गई. इससे लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा. विटेंज कार को एलईडी लाइट से सजाया गया था. डीजे पर डांस करते हुए बराती विटेंज कार से शराब लेकर मस्ती करते नजर आए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

ट्रैफिक जाम से परेशान राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. इस बीच आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो उसे सिर्फ विंटेज कार मिली. बार संचालक सामान समेट कर फरार हो गया था. हालांकि, आबकारी विभाग का दावा है कि यह कार बैंक्वेट हॉल की है और उन्होंने इसका लाइसेंस लिया है, लेकिन हॉल के बाहर इसे लगाना गैरकानूनी है.
पुलिस ने बार ऑन व्हील्स के नाम से संचालित विंटेज कार को हटवाकर जाम खुलवाया. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया. इससे आसपास के निवासियों में गुस्सा है. लोगों को एक किलोमीटर के सफर तय करने में 30 से 40 मिनट लगे.
ये भी पढ़ें-:
आम आदमी छोड़िए साइबर ठगों से अब बैंक भी सुरक्षित नहीं, नोएडा में बैंक से उड़ाए साढ़े 16 करोड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं