विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2018

मथुरा से लेकर मुजफ्फनगर तक अवैध हथियारों का गोरखधंधा, पुलिस ने मारा छापा

पुलिस को जांच के दौरान 315 बोर की एक राइफल, एक देसी तमंचा और 15 कारतूस, 12 बोर की दो देसी बंदूक, 10 कारतूस और देसी शराब के 2200 पाउच मिले हैं.

मथुरा से लेकर मुजफ्फनगर तक अवैध हथियारों का गोरखधंधा, पुलिस ने मारा छापा
प्रतीकात्मक फोटो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शुक्रवार को पुलिस ने बरसाना थाना क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री पकड़ी है. पुलिस को जांच के दौरान 315 बोर की एक राइफल, एक देसी तमंचा और 15 कारतूस, 12 बोर की दो देसी बंदूक, 10 कारतूस और देसी शराब के 2200 पाउच मिले हैं. अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया, "इस कार्यवाही में अली हुसैन, शब्बीर, अमर, संजीव तथा शेरसिंह को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के कब्जे से एक टाटा 407 गाड़ी, दो मोटरसाइकिल तथा दो ट्रैक्टर भी बरामद किए हुए हैं. माना जा रहा है कि यह सभी वाहन चोरी के हैं."  उन्होंने बताया, "इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है. परिवहन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर सभी वाहनों के इंजन और चेसिस नंबरों का परीक्षण कराया जा रहा है.’’ 

दिल्‍ली पुलिस की गिरफ्त में आया हथियारों का बड़ा सप्‍लायर

मुजफ्फरनगर में भी अवैध हथियारों की फैक्ट्री
पुलिस ने आज सिविल लाइन्स इलाके में अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने का दावा किया और हथियार तथा गोला- बारूद का एक बड़ा जखीरा जब्त किया है. एसपी( शहर) ओमवीर सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य व्यक्ति फरार हो गये. उन्होंने बताया कि कल शाम उस अवैधफैक्ट्री के पास के खेतों से 17 बैरल पिस्तौल, एक बंदूक और कई अन्य हथियार बरामद किए गए हैं. 

वीडियो : हथियारों का लाइसेंस देने का रैकेट



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh News, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com