विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2017

ऑनर किलिंग : देश में झूठी शान के लिए दो साल में करीब तीन सौ लोगों की हत्या

गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने लोकसभा में दी जानकारी

ऑनर किलिंग :  देश में झूठी शान के लिए दो साल में करीब तीन सौ लोगों की हत्या
प्रतीकात्मक फोटो.
  • वर्ष 2014 से 2016 तक ऑनर किलिंग के 288 मामले दर्ज किए गए
  • 2014 में 28, 2015 में 192 और 2016 में 68 मामले सामने आए
  • ऑनर किलिंग के तहत गैर इरादतन हत्या के भी 65 मामले दर्ज
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: देश में झूठी शान की खातिर हत्या की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं. वर्ष 2014 से 2016 के बीच दो साल में झूठी शान की खातिर हत्या (ऑनर किलिंग) के करीब 288 मामले दर्ज किए गए. लोकसभा में मंगलवार को यह जानकारी दी गई.

इसी वर्ष झूठी शान के लिए जघन्य हत्याओं की कई वरदातें हुईं. राजकोट में दो भाइयों ने अपनी बहन की जहर पिलाकर हत्या कर दी. यूपी के बांदा में एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. इसके अलावा यूपी में ही घर पर प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई.

यह भी पढ़ें - राजकोट में ऑनर किलिंग, दो भाइयों ने बहन की जहर पिलाकर हत्या की

यह भी पढ़ें - ऑनर किलिंग : लड़के से फोन पर बात करने पर बाप ने की बेटी की हत्या

यह भी पढ़ें - हरियाणा : पलवल में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक ने अपनी बहन को चाकुओं से गोदकर मार डाला

मंगलवार को लोकसभा में गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने एक सवाल के लिखित जवाब में ‘ऑनर किलिंग’ पर वर्ष 2014, 2015 और 2016 का राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का ब्यौरा दिया.

VIDEO : तमिलनाडु में जघन्य हत्याकांड

आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2014 में इस तरह के 28 मामले, 2015 में 192 और 2016 में 68 मामले (अस्थायी आंकड़े) दर्ज किए गए. उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 और 2016 के बीच ऑनर किलिंग के मकसद से गैर इरादतन हत्या के भी 65 मामले दर्ज किए गए.
(इनपुट एजेंसियों से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com