विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2021

बच्चों के यौन शोषण के मामले में सीबीआई ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

सीबीआई रिमांड पूरी होने पर आरोपी को मंगलवार को गोवा में पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

बच्चों के यौन शोषण के मामले में सीबीआई ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बच्चों के यौन शोषण के आरोप में दर्ज मामले की चल रही जांच में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. सीबीआई रिमांड पूरी होने पर उसे आज गोवा में पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. सीबीआई ने 22 जून 2020 को गोवा निवासी एक आरोपी और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. आरोप है कि आरोपी गोवा, महाराष्ट्र राज्य में और आसपास के इलाकों में बच्चों के यौन शोषण में शामिल था और अपने मोबाइल फोन, डिजिटल कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों आदि का उपयोग करके इन कृत्यों को उसने रिकॉर्ड भी किया था. 

ये तस्वीरें और बाल यौन शोषण सामग्री वाली वीडियो फिल्में इंटरनेट की सुविधा का उपयोग करके आरोपियों द्वारा आगे भेजी गईं और आरोपी ने अन्य व्यक्तियों के साथ ऐसी बाल यौन शोषण सामग्री की बिक्री, और उसे आगे भेजने के लिए डार्कवेब का उपयोग किया.  

आरोपी देश के बाहर अन्य पीडोफाइल से जुड़ने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मेल सुविधा का उपयोग कर रहा था, अवैध सीएसएएम सामग्री के स्टोर के लिए क्लाउड आधारित स्टोरेज सेवाओं तक पहुंचने के लिए इंटरनेट अन्य देशों में स्थित मुफ्त फोटो-शेयरिंग वेबसाइटों तक पहुंच और अन्य सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों और प्लेटफॉर्म्स यानी इंस्टाग्राम / व्हाट्सऐप आदि का उपयोग करके विदेशों में व्यक्तियों से जुड़ने और बाल यौन शोषण सामग्री को भारी मात्रा में साझा कर रहा था. तलाशी के दौरान एक मोबाइल फोन, हार्ड ड्राइव, पेन ड्राइव और लैपटॉप बरामद किया गया,मामले की जांच चल रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Child Sexual Abuse Case, CBI, One Accused Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com