- हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-33 की पार्टी में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है.
- आरोपी 29 वर्षीय दिव्यम दिल्ली का निवासी है, जो पार्टी में शराब के नशे में था और अपराध को अंजाम दिया.
- पीड़िता ने अगले दिन पुलिस को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दुष्कर्म का मामला BNS के तहत दर्ज हुआ.
हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-33 स्थित एक सोसाइटी में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
पार्टी में हुआ वारदात का सिलसिला
मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी पीड़िता शनिवार रात अपनी महिला दोस्त के फ्लैट में बर्थडे पार्टी में शामिल होने आई थी, जहां शराब पी जा रही थी. इसी पार्टी में रोहिणी, दिल्ली निवासी 29 वर्षीय दिव्यम भी एक मित्र के निमंत्रण पर मौजूद था.
यह भी पढ़ें- पहले रेप, फिर महिला की हत्या, बेटे को भी मार डाला... 160 रुपये के लिए डबल मर्डर करने वाला आरोपी यूं पकड़ा गया
आरोप है कि देर रात शराब के नशे में धुत आरोपी ने छात्रा के साथ बदसलूकी शुरू कर दी और फिर नशे की हालत का फायदा उठाकर उसे अपार्टमेंट के एक सुनसान हिस्से में ले जाकर दुष्कर्म किया. वारदात के दौरान पीड़िता ने विरोध किया और शोर मचाकर अपनी दोस्त को जानकारी दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई
अगले दिन पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया. सदर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया. पुलिस ने मेडिकल जांच कराई और पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया.
थाना सदर पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. जांच में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में था और उसी के प्रभाव में अपराध को अंजाम दिया. पार्टी में मौजूद अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- 7 साल के प्यार के लिए दो बहनों ने बदला धर्म, हिंदू रीति-रिवाज से प्रेमियों से की शादी, नए नाम रखे
आरोपी भेजा गया जेल
सोमवार को आरोपी दिव्यम को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं