विज्ञापन

पहले रेप, फिर महिला की हत्या, बेटे को भी मार डाला... 160 रुपये के लिए डबल मर्डर करने वाला आरोपी यूं पकड़ाया

Lucknow Crime News: लखनऊ में मात्र 160 रुपये के लिए मां-बेटे की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है. वह भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद मुठभेड़ में वह पकड़ा गया.

पहले रेप, फिर महिला की हत्या, बेटे को भी मार डाला... 160 रुपये के लिए डबल मर्डर करने वाला आरोपी यूं पकड़ाया
Lucknow Crime
  • लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में 45 वर्षीय महिला और उसके दिव्यांग बेटे की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा गया
  • आरोपी किशन रावत ने दुकान पर 160 रुपये के उधार को लेकर महिला से विवाद के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया
  • हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था, पुलिस ने 4 टीमों के साथ उसकी तलाश की और मुखबिर से सूचना मिलने पर पकड़ लिया
लखनऊ:

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके के सिसेंडी गांव में हुए डबल मर्डर मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया है. आरोपी ने 45 साल की महिला और उसके 18 साल के दिव्यांग बेटे की हत्या की और फिर फरार हो गया था. फिलहाल  पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। आरोपी की पहचान किशन रावत के रूप में हुई है।

16 रुपये के लिए कर दी थी हत्या

जानकारी के मुताबिक, रेशमा घर में दुकान चलाती थी. आरोपी का उसकी दुकान पर 160 रुपये का उधार हो गया था. इसके लिए महिला रोज उससे बोलती थी. दोनों दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था. इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने पहले शराब पी. फिर पैसे देने के बहाने घर पहुंचा, जहां वह महिला से जबरदस्ती करने लगा. विरोध करने पर मां-बेटे दोनों की हत्या कर फरार हो गया.

Latest and Breaking News on NDTV

आरोपी की तलाश में जुटी थी 4 टीमें

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की 4 टीमें लगी थीं. छानबीन के दौरान किशन रावत का नाम सामने आया. पोस्टमार्टम में रेप की भी पुष्टि हुई. बुधवार रात को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध किशन हुलासखेड़ा से खुजौली की तरफ नहर किनारे रास्ते से जा रहा है. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसको घेर लिया.

पुलिस ने घेरा तो चलाने लगा गोली

पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भागने लगा और अपने तमंचे से पुलिस टीम पर गोलीबारी की. इसमें एक सिपाही घायल हो गया. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी किशन रावत के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. आरोपी और घायल सिपाही का इलाज चल रहा है. आरोपी के पास .315 बोर का अवैध तमंचा और 2 कारतूस खोखा बरामद किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow, Lucknow Double Murder Case, UP Police Encounter, Lucknow Crime, UP Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com