Girl Body Found in Train: लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में मिले युवती के कटे शव मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. जीआरपी ने लड़की के पिता को गिरफ्तार किया है. पुलिस को जांच में पता चला है कि यह ऑनर किलिंग का मामला है. हालांकि, रेलवे पुलिस दोपहर 1 बजे प्रेस कांफ्रेंस करके इस पूरे मामले का खुलासा करेगी.
दरअसल, रविवार को छपरा गोमती नगर एक्सप्रेस (Chhapra Gomtinagar Express) में एक बक्से के अंदर बोरी में सिर कटी लाश मिली थी. सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से जीआरपी ने मृतका की पहचान कुशीनगर निवासी युवती के रूप में की. मामले में जांच करते हुए रेलवे पुलिस ने लड़की की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.
पिता ने किए पांच टुकड़े
एसपी जीआरपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लड़की के पिता और बुआ-फूफा हैं. सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पिता ने बेटी के शव के पांच टुकड़े किए थे. उन्होंने धड़ को बोरी में भर था, जिसे बक्से में डालकर ट्रेन में रख दिया. इसके अलावा सिर को किसी तालाब में फेंक दिया. पुलिस ने का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज चेक करते समय बक्से के साथ दिखे, जिसके बाद RPF ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया.
जीआरपी ने कई शहरों में खंगाले सीसीटीवी फुटेज
जब जीआरपी को शव मिला तो तुरंत जांच शुरू कर दी गई. GRP की 3 टीमों ने सोमवार को बिहार के छपरा, छपरा कचहरी, मरहौरा, मसरख, राजापत्ती, दिघवा दुबौली, सिधवालिया, गोपालगंज और थावे रेलवे स्टेशन पर फुटेज खंगाले. इनमें कहीं भी बक्सा रखते कोई नजर नहीं आया.
ऐसे मिला था शव
लखनऊ छपरा एक्सप्रेस 15114 रविवार को जब गोमती नगर स्टेशन पहुंची तो करीब 15 मिनट बाद कुछ सफाई कर्मी बोगी को साफ करने के लिए अंदर चढ़े थे. उस समय पूरी ट्रेन खाली थी, लेकिन एक बक्सा ट्रेन की सीट के अंदर जबरदस्ती घुसाया हुआ दिखा. बक्से के एक पर पर खून की कुछ बंदे दिखाई दी, जिससे सफाई कर्मियों को मामला संदिग्ध लगा तो उसने रेल प्रशासन को यह सूचना दी. इसके बाद उस बक्से को बाहर निकलवा कर खोल कर देखा गया तो उसमें महिला की सर कटी लाश मिली महिला के हाथ पैर को काटकर अलग-अलग बोर में कपड़ों के बीच भर दिया गया था.
ये भी पढ़ें- पति को नपुंसक बताना मानहानि नहीं, मेडिकल रिपोर्ट सही साबित होने पर हाईकोर्ट ने पत्नी को दी राहत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं