विज्ञापन

Lucknow Power Cut: लखनऊ की बत्ती गुल, सड़क पर उतरे दुबग्गा के लोग, बिजली घर को घेरकर किया हंगामा, सीतापुर हाईवे भी किया जाम

Lucknow Power Cut: सैकड़ों लोगों की भीड़ रात के समय सड़क पर उतर आई. गुस्साए लोगों ने राजाजीपुरम में पावर हाउस का घेराव किया. उन्होंने बिजली कर्मचारियों पर ताला लगाकर फरार होने का आरोप लगाया.

Lucknow Power Cut: लखनऊ की बत्ती गुल, सड़क पर उतरे दुबग्गा के लोग, बिजली घर को घेरकर किया हंगामा, सीतापुर हाईवे भी किया जाम
लखनऊ में बिजली की कटौती के बाद लोगों का हंगामा.
  • लखनऊ के कई इलाकों में रात तीन घंटे तक बिजली गुल होने से लोगों में भारी असंतोष उत्पन्न हुआ
  • बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण लगातार शिकायतें की गईं लेकिन अधिकारियों ने स्थायी समाधान नहीं दिया
  • नाराज लोग सीतापुर हाईवे और आलमनगर रोड पर विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे

उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राजधानी लखनऊ में बिजली संकट को लेकर बुधवार रात लोगों गुस्सा फूट गया. दरअसल शकुंतला मिश्रा पावर हाउस से जुड़े कई इलाकों में 20 मई की रात 10 बजे से रात 1 बजे तक बिजली गुल रही. मतलब गर्मी के बीच 3 घंटे तक बिजली ही नहीं आई. दुबग्गा में गुस्साए लोगों ने सीतापुर हाईवे जाम कर विरोध जताया. यहां के लोग लो-वोल्टेज और घंटों बिजली कटौती से परेशान हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

लखनऊ में बिजली संकट ने भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. मंगलवार देर रात बिजली नहीं आने की वजह से लोगों का गुस्सा फूट उठा. नाराज लोगों ने देर रात को बुद्धेश्वर के आलमनगर रोड पर जाम लगा दिया. उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की. 

लखनऊ के इन इलाकों की बिजली गुल

  •  हर्ष नगर
  • बुद्धेश्वर
  • नाजिम नगर
  • कुंदन बिहार
  •  मायापुरम
  • सोना बिहार
  • जाहिद नगर
  •  बादशाह खेड़ा
  •  ज्ञानेंद्र बिहार
  •  पिंक सिटी
  •  जनता विहार कॉलोनी
  •  सत्यम सिटी
  • मुनेश्वर पुरम 
  • प्रभातपुरम 
Latest and Breaking News on NDTV

भीषण गर्मी के बीच 3 घंटे तक बिजली गुल

इन इलाकों के लोगों का आरोप है कि भीषण गर्मी के बीच अक्सर बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की परेशानी बनी रहती है. कई बार बिजली विभाग से शिकायत भी की लेकिन अधिकारी उनकी परेशानी के स्थायी समाधान पर ध्यान नहीं देते हैं. मंगलवार रात जैसे ही 3 घंटे के लिए बिजली गुल हुई लोगों ने कई बार बिजली विभाग को फोन कर इसकी शिकायत की. लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साएं लोग इकट्ठा होकर सड़क पर उतर आए. उन्होंने मुख्य मार्ग पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. कई लोग बिजली घर का घेराव करने भी पहुंच गए. बता दें कि विरोध प्रदर्शन की वजह से कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा.

Latest and Breaking News on NDTV

पावर कट से बढ़ा पानी का संकट

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि गर्मी बहुत ज्यादा है और बिजली भी नहीं आ रही, जिस वजह से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी परेशान हैं. बिजली नहीं होने की वजह से पानी की किल्लत हो रही है. मोटर और पंप चल नहीं पा रहे. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे लोग बड़ा आंदोलन करेंगे. 

बिजली विभाग ने दिया तकनीकी खराबी का हवाला

बता दें कि लोगों के गुस्से की सूचना मिलते ही देखकर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया. वहीं बिजली विभाग का कहना है कि तकनीकी खराबी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई. उन्होंने जल्द व्यवस्था सुधारने की बात कही. जिसके बाद देर रात बिजली आ गई और लोगों का गुस्सा शांत हुआ. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Power Cut, Electricity Supply Disruption, Dubagga News, Shakuntala Mishra Power House, Lucknow Power Cut Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com