विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2022

छत से गिरी पार्टी कर रही युवती, अस्पताल ले जाने की बजाय घर के बाहर छोड़कर भागा बॉयफ्रेंड, अरेस्ट

अपनी बेटी को जख्मी हालत में देख घरवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

छत से गिरी पार्टी कर रही युवती, अस्पताल ले जाने की बजाय घर के बाहर छोड़कर भागा बॉयफ्रेंड, अरेस्ट
प्रियांगी की कमर और सिर में काफी गंभीर चोट लगी है.
मुंबई:

मुंबई में भी श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला देखने को मिला है. यहां एक लड़की जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है. मालाड में रहने वाली युवती बिल्डिंग की छत से रहस्यमय तरीके से गिर गई. दहिसर पुलिस ने परिवार की शिकायत पर युवती के प्रेमी को हत्या की कोशिश में गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि अभी साफ नहीं है की नशे की हालत में वो खुद गिरी या प्रेमी ने धक्का दिया था. अभी तक की जांच में ये बात सामने आई है कि युवती की नौकरी छूट गई थी तो उसका प्रेमी उसे अपने दोस्त के यहां पार्टी के लिए ले गया था. जहां दोनों ने बिल्डिंग के छत पर शराब पी. देर रात जब दोनों अकेले थे तब ये हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक मालाड दिंडोशी में रहने वाली 24 साल की प्रियांगी सिंह और बोरीवली में रहने वाले अमय दरेकर एक दूसरे से प्यार करते हैं. दोनों अक्सर 2 -3 दिन के लिए घर से बाहर भी रहते थे.

ये भी पढ़ें- यूपी : 'बीयर' को ढूंढ़ रही है पुलिस, ट्रांसफर के बाद पुराने घर में छोड़ गए थे अधिकारी, गायब होने पर पत्नी पहुंची थाने

प्रियांगी की नौकरी छूट जाने पर 13 नवंबर को दोनों दहिसर में अपने एक दोस्त की बिल्डिंग में पार्टी करने गए थे. पहले बिल्डिंग की छत पर फिर पानी की टंकी पर रात में शराब पी. जब शराब खत्म हो गई तो अमय का दोस्त अपने फ्लैट में सोने चला गया. लेकिन अमय और प्रियांगी दोनो पानी की टंकी पर बैठे रहे. जिसमें अचानक प्रियांगी टंकी से नीचे टेरेस पर गिर गई. प्रियांगी की कमर और सिर में काफी गंभीर चोट लगी है.

पुलिस ने बताया कि प्रियांगी को चोट लगने के बाद आरोपी अमय ने उसे अपने घर ले गया. जहां अमय के माता-पिता ने प्रियांगी को अस्पताल ले जाने के बजाय सुबह करीब 7 बजे प्रियांगी को उसके दिंडोशी वाली सोसाइटी में छोड़ दिया. अपनी बेटी को जख्मी हालत में देख घरवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल इस मामले में दहिसर पुलिस आगे की जांच करते हुए प्रेमी अमय को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच पुलिस कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girl Fell From The Roof, Boyfriend, Amay Darekar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com