बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं. लंबे समय से उनके नाम के साथ लंदन बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया का नाम जुड़ा हुआ है. हालांकि कृति ने अब तक इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. इसी बीच उन्होंने कबीर के जन्मदिन पर एक प्यारा पोस्ट शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. गुरुवार को कृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कबीर की एक तस्वीर पोस्ट की.
कृति सेनन ने किया विश
तस्वीर में कबीर सूर्यास्त के समय मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ कृति ने सिर्फ इतना लिखा – “हैप्पी बर्थडे क्यूटी.” इस छोटे से कैप्शन ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा पैदा कर दी. फैंस ने इसे दोनों के रिश्ते का एक और संकेत माना.
यह पहली बार नहीं है जब कृति ने कबीर से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं. इससे पहले अगस्त में उन्होंने कुछ यादों वाली तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनमें दोनों की सेल्फी भी शामिल थी. उस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा था कि कुछ यादें कैद हो गईं और ऐसी ही ढेरों यादें उन्होंने साथ जी हैं.

हाल ही में दोनों को एक दिवाली पार्टी में भी एक साथ देखा गया था. इस पार्टी में उनके कुछ कॉमन दोस्त भी मौजूद थे. इनमें कृति की बहन नूपुर सेनन और उनके पति स्टेबिन बेन भी शामिल थे. नूपुर सेनन ने भी कबीर को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वे हमेशा मुस्कुराते रहें, पॉजिटिव एनर्जी बिखेरते रहें और साफ दिल वाले इंसान बने रहें.
कौन है कबीर बहिया
कबीर बहिया लंदन में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं. उन्होंने इंग्लैंड के समरसेट स्थित मिलफील्ड बोर्डिंग स्कूल से पढ़ाई की है. वे एक जाने-माने बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता कुलजिंदर बहिया यूके की मशहूर ट्रैवल कंपनी साउथॉल ट्रैवल के संस्थापक हैं. यह परिवार 2019 की संडे टाइम्स रिच लिस्ट में भी शामिल रहा था.
फिल्मों की बात करें तो कृति सेनन को आखिरी बार रोमांटिक ड्रामा कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ देखा गया था. हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड हॉरर थ्रिलर ऑब्सेशन के हिंदी डब वर्जन के लिए वरुण धवन के साथ आवाज भी दी है.
यह भी पढ़ें | क्या निजी जिंदगी तय करेगी रामायण के किरदार? रणबीर, साई पल्लवी और यश की कास्टिंग पर क्यों मचा बवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं