विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2017

राजस्थान के सीकर में युवती का अपहरण के बाद गैंगरेप

सीकर जिले के अजीतगढ़ थाना इलाके में कॉलेज फॉर्म भरने गई युवती का कथित रूप से अपहरण करके गैंगरेप का मामला सामने आया है.

राजस्थान के सीकर में युवती का अपहरण के बाद गैंगरेप
प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • घटना करीब एक महीने पुरानी है
  • गांव के ही 7 युवकों पर है आरोप
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है
सीकर: सीकर जिले के अजीतगढ़ थाना इलाके में कॉलेज फॉर्म भरने गई युवती का कथित रूप से अपहरण करके गैंगरेप का मामला सामने आया है. अजीतगढ थाना पुलिस के अनुसार युवती ने इस्तगासे के जरिये अपने ही गांव के 7 युवकों के खिलाफ अपरहण कर गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है. घटना करीब एक महीने पुरानी है.

यह भी पढ़ें : सीकर के स्कूल में एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर छात्रा से कई बार गैंगरेप, जबरन कराया गर्भपात

VIDEO: छात्रा से रेप के आरोप पर स्कूल का संचालक और शिक्षक गिरफ्तार
पुलिस मामले की जांच कर रही
पुलिस ने पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत के हवाले से बताया कि रतनलाल रैगर उसे चाकू की नोंक पर डरा धमका कर अपनी मामी के घर अमृतसर ले गया. वहां से उसे वह अजमेर ले आया और एक होटल में रखा. जहां भोलूराम रैगर, शंकरलाल, बिहारीलाल, भगवानाराम, राहुल और पवन पहुंचे और सुनसान इलाके में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sikar, Gangrape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com