विज्ञापन

खाटूश्याम मंदिर के पास लगी आग, सीकर में बाबा के जन्मोत्सव से पहले मची अफरातफरी, बैन के बावजूद की गई आतिशबाजी

खाटूश्याम मंदिर के पास लगी आग अगर समय रहते नहीं बुझाई जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था.जानकारी के मुताबिक, जिस भोजनालय में आग लगी थी वहां गैस के कुछ सिलेंडर भी रखे हुए थे. विनय तिवारी की रिपोर्ट...

खाटूश्याम मंदिर के पास लगी आग, सीकर में बाबा के जन्मोत्सव से पहले मची अफरातफरी, बैन के बावजूद की गई आतिशबाजी
खाटूश्याम मंदिर के पास लगी आग
NDTV
  • राजस्थान के सीकर में बाबा खाटूश्याम के जन्मोत्सव से एक दिन पहले नंद भोजनालय में आग लग गई
  • आग लगने की वजह आतिशबाजी और शॉर्ट सर्किट बताई जा रहा है
  • जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने जन्मोत्सव के दौरान आतिशबाजी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया था

राजस्थान के सीकर में बाबा खाटूश्याम के जन्मोत्सव से एक दिन पहले गुरुवार रात एक भोजनालय में आग लग गई. आग लगने की वजह आतिशबाजी और शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है. दरअसल खाटूश्याम जी में बाबा के जन्मोत्सव पर इस साल आतिशबाजी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है. लेकिन इसके बावजूद लोग आधी रात को छिपकर आतिशबाजी करते रहे. लोग हाथों में पटाखे जलाकर इधर-उधर फेंक रहे थे. 

खाटूश्याम मंदिर के पास लगी आग

बताया जा रहा है कि मंदिर के तोरण द्वार के पास 'कला भवन धर्मशाला' के ठीक सामने स्थित नंद भोजनालय में रात करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. इस घटना से श्याम भक्तों के बीच अफरा-तफरी मच गई. इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई.  दमकल की गाड़ियां कुछ ही देर में मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया.करीब 3 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

आतिशबाजी के चलते भोजनालय में लगी आग

बता दें कि जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बाबा श्याम के जन्मोत्सव के दौरान आतिशबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया था, फिर भी लोग रात में छिपकर आतिशबाजी कर रहे थे. बाबा के जन्मोत्सव में लाखों की संख्या में भक्त खाटूजी के दरबार में पहुंच रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

आग अगर समय रहते नहीं बुझाई जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था.जानकारी के मुताबिक, जिस भोजनालय में आग लगी थी वहां गैस के कुछ सिलेंडर भी रखे हुए थे.आग अगर वहां तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

ये भी पढ़ें-बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव आज, दो दिन के मेले में सीकर पहुंच रहे 5 लाख लोग, दिल्ली, हरियाणा से चलाई गईं 12 स्पेशल ट्रेनें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khatu Shyam, Khatu Shyam Birthday, Sikar Khatu Shyam Ji Temple News, Fire News, Sikar Fire News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com