- खाटू श्याम का जन्मोत्सव 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर धूमधाम से मनाया जा रहा है
- देशभर से पांच लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए सीकर के खाटू श्याम मंदिर पहुंच रहे हैं
- यातायात सुरक्षा के लिए 19 नवंबर से 21 नवंबर तक खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है
हारे के सहारे बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव 20 नवंबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है.बाबा खाटू के जन्मोत्सव के मौके पर उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब राजस्थान के सीकर में उमड़ रहा है.मंदिर में गुरुवार रात से ही भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है. रंग-बिरंगी लाइटों, फूल और गुब्बारों से सजे बाबा के दरबार की रौनक आज देखते ही बन रही है.
लाखों की संख्या में लोग बाबा के दर्शन के लिए खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हैं. 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के मौके पर बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से मनाया जा रहा है.देशभर से 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के सीकर में बाबा के दर्शन के लिए पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है.

खाटूश्याम में खास इंतजाम, दो दिन ये रोड ब्लॉक
सीकर में दर्शन से लेकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था तक के खास इंतजाम किए गए हैं. बहुत से भक्त को ऐसे हैं जो श्याम बाबा के निशान के साथ पैदल ही खाटू श्याम पहुंच रहे हैं. उनकी सुरक्षा-व्यवस्था प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है. इसे देखते हुए ही 19 नवंबर दोपहर 2 बजे से 21 नवंबर को सुबह 10 बजे तक रींगस-लाखनी-लांपुवा-चौमूं पुरोहितान-खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है. मतलब यह की नॉर्मल वाहन इस सड़क पर नहीं दौड़ सकेंगे. पैदल यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है.
#WATCH सीकर, राजस्थान | 'लखदाता' बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर सीकर के खाटू धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। https://t.co/TvKO8AV1b6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2026
खाटू श्याम जन्मोत्सव पर 12 स्पेशल ट्रेनें
खाटू श्याम पहुंचने वाले भक्तों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 12 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, ताकि लोगों को सीकर पहुंचने में कोई परेशानी न हो.वहीं सुरक्षा के लिहाज से पूरे सीकर में 240 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. साथ ही ड्रोन से हर एक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी. मेले में करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान प्रशासन ने लगाया है. दिल्ली, हरियाणा, रींगस, जयपुर और ढेहर का बालाजी के लिए कई ट्रेनें शामिल हैं.
खाटू श्याम में दो दिन का जन्मोत्सव मेला
सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में बाबा श्याम का जन्मोत्सव मेला दो दिन तक चलेगा. मेला 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी पर शुरू होगा और द्वादशी तक चलेगा. इस दौरान मंदिर को वृंदावन की थीम पर सजाया गया है. जगह-जगह भगवान कृष्ण के अलग-अंग अवतारों के कटआउट लगाए गए हैं. मंदिर परिसर में बेंगलुरु से लाए गए रंग-बिरंगे फूल लगाए गए हैं. वहीं बाबा के गर्भगृह में का श्रृंगार कोलकाता से लाए गए फूलों से किया गया है. हर तरफ लाइटों की रोशनी नजर आ रही हैं.
ये वीडियो भी देखें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं