उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की अमेठी में गुरुवार को अपराधियों ने बड़े वारदात को अंजाम दिया. जहां जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के भवानी नगर चौराहे पर बदमाशों ने घर में घुसकर शिक्षक सुनील कुमार और उनके पूरे परिवार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. हमले में शिक्षक, उनकी पत्नी और उनके दोनों बच्चों की मौके ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई.
जानकारी के मुताबिक शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे के मुख्य चौराहे पर किराये के मकान में शिक्षक सुनील कुमार (35 वर्ष) अपनी पत्नी, दो बच्चों के साथ रहते थे. सुनील कुमार पीएमश्री विद्यालय पन्हौना में सहायक अध्यापक थे. गुरुवार की शाम कुछ असलहाधारी लोग उनके आवास पर पहुंचे. बदमाशों ने सुनील कुमार को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी. बचाव में पहुंची उनकी पत्नी व दो बच्चे भी गोली का शिकार हो गए. चारों लोगों को सीएचसी सिंहपुर ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
घटना को लेकर एसपी ने क्या कहा?
अमेठी की घटना पर एसपी अनूप सिंह ने बताया कि एक परिवार में पति पत्नी और दो बच्चियों की गोली मारकर हत्या की गई . अज्ञात हत्यारों ने घटना को अंजाम किया है. ये परिवार रायबरेली का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि 18 अगस्त को इस परिवार ने एससी/एसटी एक्ट में एक मुक़दमा कराया था. पुलिस उनकी तफ़तीश भी कर रही है, जिनके ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कराया गया था. मरने वालों में पति पत्नी के अलावा पांच साल और दो साल की दो बच्चियां हैं.
ये भी पढ़ें-:
56 वर्ष बाद मिला सेना के जवान का शव, 1968 में IAF के विमान क्रैश में हो गए थे शहीद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं