दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में चार महिलाओं समेत 5 की हत्या
- परिवार की चार महिलाओं की बेरहमी से हत्या
- घर के गार्ड की भी हत्या
- हत्या के पीछे संपत्ति विवाद का अंदेशा
नई दिल्ली:
दिल्ली में शनिवार सुबह एक बेहद भयावह घटना सामने आई. राजधानी के मानसरोवर पार्क इलाके में 5 हत्याओं से सनसनी फैल गई. मरने वालों में चार महिलाएं हैं. शाहदरा जिला पुलिस को सूचना मिली कि बंद हो चुकी जिंदल ऑयल मिल के अंदर बने अपार्टमेंट के एक फ्लैट में चार महिलाओं की हत्या कर दी गई. घर के बाहर तैनात गार्ड की भी हत्या कर दी गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार काफी पहले बंद हो चुकी इस मिल के मालिक सात भाई हैं. उन्हीं में से एक भाई के परिवार की चार महिलाओं की हत्या की गई है.
यह भी पढ़ें : दिल्ली: ताक-झांक के शक में एक शख्स ने की 6 साल के बच्चे की हत्या
पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिन महिलाओं की हत्या की गई है, उनमें 82 साल की उर्मिला जिंदल और उनकी तीन बेटियां- संगीता गुप्ता (56), नूपुर जिंदल (48), और अंजलि जिंदल (38) शामिल हैं. इन सभी महिलाओं की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई. गार्ड राकेश (42) का शव ग्राउंड फ्लोर पर मिला. शुरुआती जांच में इस हत्याकांड के पीछे संपत्ति विवाद की वजह सामने आ रही है.
VIDEO : दिल्ली के थाने में मर्डर पुलिस के अनुसार अपराधियों ने बेरहमी से इन महिलाओं की हत्या की. पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और पूरी मामले की छानबीन की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi Murder