विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2017

यूपी के बलरामपुर से 4 लाख रुपये के जाली नोट बरामद, युवक गिरफ्तार

पुलिस ने युवक के मोटर साइकिल में रखे दो-दो हजार रुपये के 203 जाली नोट बरामद किए हैं.

यूपी के बलरामपुर से 4 लाख रुपये के जाली नोट बरामद, युवक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
  • गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी ने की कार्रवाई
  • पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, दूसरा बचकर निकल गया
  • पुलिस ने दो-दो हजार के 203 जाली नोट बरामद किए
बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के पास स्थित भारत-नेपाल सीमा से करीब चार लाख रुपये का जाली नोट बरामद किया. इसके अलावा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान पिपराहवा चौराहे पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रोककर तलाशी लेनी चाही. इस दौरान एक युवक वाहन से कूदकर भाग गया.

यह भी पढ़ें : 2015-16 में जाली नोट, काली कमाई के दोगुने मामले सामने आए, 562 करोड़ रुपये जब्त

203 जाली नोट बरामद
प्रमोद कुमार ने बताया कि टीम ने मोटर साइकिल सवार दूसरे युवक रामदयाल (26) को पकड़ लिया और उसके वाहन की डिग्गी में रखे दो-दो हजार रुपये के 203 जाली नोट बरामद किए. कुमार के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के पास से नेपाल में बने साबुन की 87 टिकिया बरामद की गई है. रामदयाल और उसके साथी साबुन की आड़ में ग्रामीण क्षेत्रों में जाली नोटों की आपूर्ति करते थे.

यह भी पढ़ें : बिहार : पश्चिम चंपारण में जाली नोट कारोबार का सरगना गिरफ्तार

वीडियो देखें : बांग्लादेश सीमा पर नकली नोटों की तस्करी, BSF ने 5 कोशिशें नाकाम की



गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है. इससे जाली नोटों के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जा सके.


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Balrampur, Fake Note
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com