विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2022

दिल्ली: एक तरफा प्रेम में युवक ने नाबालिग लड़की को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया है. लड़की ने बताया कि वह कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, देवली रोड, नई दिल्ली से 11वीं कक्षा में पढ़ रही है. जब वह स्कूल से अपने घर आ रही थी तो उसे लगा कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लड़के उसका पीछा कर रहे हैं.

दिल्ली: एक तरफा प्रेम में युवक ने नाबालिग लड़की को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित तीसरे आरोपी अरमान अली के संपर्क में 2 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए आई थी.
नई दिल्ली:

दिल्ली के संगम विहार इलाके में एकतरफा प्यार में पागल एक शख्स और उसके साथियों ने 16 साल की लड़की पर फायरिंग कर उसकी हत्या की कोशिश की. लड़की गोली लगने से घायल हो गई और उसका इलाज चल रही है. वहीं हत्या की कोशिश के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी बेनिता मेरी जैकर के मुताबिक 25 अगस्त को लगभग 15:47 बजे संगम विहार इलाके में 16 साल की एक लड़की को गोली लगने की जानकारी तिगड़ी पुलिस स्टेशन को मिली. पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पता चला कि लड़की के कंधे पर एक गोली लगी है. पीड़ित को बत्रा अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- सोनाली फोगाट केस : क्लब मालिक समेत 2 और अरेस्ट, अब तक पुलिस कर चुकी है 4 गिरफ्तारियां

पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया है. लड़की ने बताया कि वह कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, देवली रोड, नई दिल्ली से 11वीं कक्षा में पढ़ रही है. जब वह स्कूल से अपने घर आ रही थी तो उसे लगा कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लड़के उसका पीछा कर रहे हैं. जब वह संगम विहार के बी ब्लॉक में पहुंची तो एक लड़के ने पिस्टल से पीछे से उसे गोली मार दी और सभी मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गए. उसने आगे कहा कि वह अरमान अली नाम के एक लड़के को जानती है, जो सोशल मीडिया के जरिए दो साल से उसके संपर्क में था. लेकिन 4-5 महीने से वह उससे बात नहीं कर रही थी. लेकिन फिर भी वह लगातार उसका पीछा कर रहा था. लड़की के बयान पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच की गई.

आरोपी बॉबी को संगम विहार के के ब्लॉक से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी पवन उर्फ ​​सुमित को भी संगम विहार से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने खुलासा किया कि पीड़ित तीसरे आरोपी अरमान अली के संपर्क में 2 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए आई थी और उसने 5-6 महीने पहले से अरमान अली से बात करना बंद कर दिया था. लड़की की इस हरकत से अरमान अली नाराज़ था. उसने आरोपी बॉबी और पवन से संपर्क किया और उनकी मदद से अपनी योजना को अंजाम देने की कोशिश की. दोनों आरोपियों बॉबी और पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी नशे के आदी है, इस मामले में मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है.

VIDEO: जस्टिस उदय उमेश ललित बने देश के नए CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Two Accused Arrested, Minor Girl, One Sided Love
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com