विज्ञापन

'एनडीटीवी इंडो-जापान स्ट्रैटेजिक डायलॉग: शेपिंग द एशियन सेंचुरी', क्या रहेगा एजेंडा?

इस डायलॉग का मकसद दोनों देशों के कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों पर रोशनी डालना है. इसके साथ-साथ रक्षा, बुनियादी ढांचे, वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग, सांस्कृतिक जुड़ाव पर चर्चा करना है.

'एनडीटीवी इंडो-जापान स्ट्रैटेजिक डायलॉग: शेपिंग द एशियन सेंचुरी', क्या रहेगा एजेंडा?
एनडीटीवी इंडो-जापान स्ट्रैटेजिक डायलॉग: शेपिंग द एशियन सेंचुरी
NDTV

भारत और जापान के बीच गहरे होते रिश्तों और बदलते वैश्विक परिदृश्य को एक नया मंच देने के लिए एनडीटीवी एक बेहद खास कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है .  जापान के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा और एक से तीन जुलाई तक चलने वाले शिखर सम्मेलन के ऐतिहासिक बैकड्रॉप के बीच कल यानी 2 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के लीला पैलेस में 'एनडीटीवी इंडो-जापान स्ट्रैटेजिक डायलॉग: शेपिंग द एशियन सेंचुरी' का आयोजन होगा . सुबह 10:30 बजे से शुरू होने वाले इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में दोनों देशों के दिग्गज राजनेता, पूर्व राजनयिक, रक्षा विशेषज्ञ और उद्योग जगत के बड़े चेहरे शामिल होंगे. ये एशिया की इस सदी को नया आकार देने वाली रणनीतियों पर मंथन करेंगे. 

इस डायलॉग का मकसद दोनों देशों के कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों पर रोशनी डालना है. इसके साथ-साथ रक्षा, बुनियादी ढांचे, वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग, सांस्कृतिक जुड़ाव पर चर्चा करना है.

कार्यक्रम की शुरुआत एक बेहद दिलचस्प और अनूठे सत्र से होगी. इसमें मशहूर ट्रैवल ब्लॉगर और इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर मायो मुरासाकी शामिल होंगी. मायो हिंदी में धाराप्रवाह बोलती हैं और इस वजह से ही इंटरनेट पर फेमस भी हैं.

सुबह 10:35 से 11:00 बजे तक चलने वाले इस 'मोशी मोशी मायो!' सत्र में भारत और जापान के बीच जमीनी स्तर पर लोगों के जुड़ाव और डिजिटल युग में सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर चर्चा होगी .  

12 इयर्स ऑफ द स्पेशल स्ट्रैटेजिक ग्लोबल पार्टनरशिप

अगला सत्र 11 बजे शुरू होगा . इस सत्र का विषय 'इंडिया एंड जापान: 12 इयर्स ऑफ द स्पेशल स्ट्रैटेजिक ग्लोबल पार्टनरशिप' रखा गया है . इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल होंगे. इस चर्चा में ध्यान होगा कि पिछले एक दशक से अधिक समय में दोनों देशों के बीच व्यापारिक और रणनीतिक रिश्ते किस तरह से विकसित हुए हैं और भविष्य में व्यापार और निवेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए क्या रोडमैप होना चाहिए .

सुबह 11:40 से दोपहर 12:15 बजे तक 'फाइनेंसिंग द फ्यूचर: इन्वेस्टिंग इन इंडिया' विषय पर होने वाले इस सत्र में कई बड़े नाम एक साथ मंच पर दिखेंगे . इसमें पूर्व राजदूत संजय कुमार वर्मा, सरकार के पूर्व सचिव रवि कपूर, आईईएसए और सेमी इंडिया के अध्यक्ष अशोक चांडक के साथ-साथ जाइका (JICA) इंडिया के वरिष्ठ प्रतिनिधि योसुके सातो और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार शामिल होंगे.

दोपहर 12:15 से 12:30 बजे तक इसी विषय के दूसरे भाग में इन्वेस्ट इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओ निवृत्ति राय निवेश के नए अवसरों और भारत की बढ़ती आर्थिक क्षमताओं पर अपनी बात रखेंगी .

इंडिया-जापान पार्टनरशिप इन अ चेंजिंग इंडो-पैसिफिक

दोपहर 12:30 से 1:00 बजे तक 'इंडिया-जापान पार्टनरशिप इन अ चेंजिंग इंडो-पैसिफिक' सत्र का आयोजन किया जाएगा. इस सत्र में बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच भारत-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता पर बात होगी . 

इस सत्र में पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा (रिटायर्ड), एमपी-आईडीएसए के महानिदेशक और जापान में भारत के पूर्व राजदूत सुजान चिनॉय के साथ-साथ भारत में जापान के पूर्व राजदूत केंजी हिरामात्सु अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे .

फैक्ट्री टू द वर्ल्ड: स्केलिंग इंडिया एज जापांस ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब

दोपहर 1:00 से 1:30 बजे के बीच 'फैक्ट्री टू द वर्ल्ड: स्केलिंग इंडिया एज जापांस ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब' सत्र का आयोजन होगा . इस चर्चा में हिताची इंडिया के कार्यकारी अधिकारी डॉ. भरत कौशल, मित्सुई एंड कंपनी के प्रबंध निदेशक फैसल अशरफ, आईसीएमजी ग्रुप के सीईओ जेन फनाहाशी, डेलॉयट के तात्सुया यामादा और डायकिन इंडिया के चेयरमैन व एमडी कंवल जीत जावा शामिल होंगे . 

1:30 से 2:00 बजे  'द 500K टैलेंट पाइपलाइन: डीपनिंग पीपल-टू-पीपल टाइज' सत्र शुरू होगा. इस सत्र में असम सरकार के मुख्य सचिव डॉ. रवि कोटा (IAS), जेएनयू में जापानी अध्ययन केंद्र की प्रोफेसर डॉ. श्राबणी रॉय चौधरी और कनेक्ट इंडिया जापान की संस्थापक नुपुर तिवारी चर्चा करेंगी .

दोपहर 2:00 बजे से 2:45 बजे तक लंच का ब्रेक होगा, जिसके बाद कार्यक्रम का दूसरा हिस्सा शुरू होगा . 

कूटनीतिक डेस्क से लेकर 'क्वाड' और Anime का क्रेज

लंच के बाद दोपहर 2:45 बजे कार्यक्रम का अगला सत्र 'फ्रॉम द एंबेसडर्स डेस्क' होगा . इसमें जापान में भारत की राजदूत नग्मा मलिक मौजूदा शिखर सम्मेलन के महत्व और दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों के भविष्य के एजेंडे को सामने रखेंगी . 

इसके तुरंत बाद दोपहर 3:00 से 3:30 बजे तक 'द क्वाड: रिलेवेंट और ऑर्नामेंट?' यानी क्वाड गठबंधन कितना प्रासंगिक है और कितना केवल दिखावा' इस विषय पर चर्चा होगी.  

इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पूर्व राजदूत और जापानोलॉजिस्ट गुरजीत सिंह, विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के निदेशक और पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डॉ. अरविंद गुप्ता के साथ-साथ जापान फोरम फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज के सीनियर रिसर्च फेलो डॉ. सातोशू नागाओ एक मंच पर होंगे .

कार्यक्रम का समापन भारत में युवाओं के बीच बढ़ते जापानी संस्कृति के क्रेज पर केंद्रित एक बेहद दिलचस्प सत्र के साथ होगा . 

शाम 3:30 से 4:00 बजे तक 'ये दिल मांगे मोर: इंडियाज एनीमे एंड मंगा बूम' सत्र का आयोजन किया जाएगा. इसमें कॉमिक कॉन इंडिया के संस्थापक जतिन वर्मा अपनी बात रखेंगे . 

यह भी पढ़ें: AI से लेकर चिप-बिजली तक... दिल्ली पहुंचीं जापान की पीएम सनाए तकाइची, इस दौरे से क्या हासिल करना चाहता है भारत?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV Conclave, Japan India Bond
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com