विज्ञापन
55 seconds ago

 India vs England 1st T20I LIVE Score, IND vs ENG Match Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच रिवरसाइड ग्राउंड  पर खेला जा रहा हैआजके मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है.भारत को 2 विकेट गिर गए हैं. ईशान किशन और संजू आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं. क्रीज पर अय्यर और अभिषेक मौजूद हैं. वैभव को आज भी डेब्यू कैप नहीं मिला है. भारतीय प्लेइंग 11 में तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज हैं. भारतीय इलेवन में वरुण चक्रवर्ती की भी एंट्री हो गई है. वहीं, प्रिंस यादव को मौका नहीं मिला है.. (LIVE SCORECARD)

भारतीय प्लेइंग 11

भारत: 1 संजू सैमसन, 2 अभिषेक शर्मा, 3 ईशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर, 5 तिलक वर्मा, 6 हर्षित राणा, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 रवि बिश्नोई, 10 अर्शदीप सिंह, 11 वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड प्लेइंग 11

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड

Here are the Live Score and Updates of India vs England 1st T20I:

IND vs ENG Match LIVE: अभिषेक शर्मा का तूफान

अभिषेक 10 गेंद पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं. अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए हैं. क्रीज पर अभिषेक का साथ श्रेयस अय्यर दे रहे हैं. 

भारत 36/2 (4 ओवर)

IND vs ENG Match LIVE: ईशान किशन रन आउट

ओह..गलतफहमी का शिकार हो गए ईशान किशन, बिना खाता खोले रन आउट, भारत को बड़ा झटका लगा है. लेग स्टंप की लाइन में गुड लेंथ गेंद को मिडविकेट की ओर ईशान ने खेलकर तेजी से रन लेने की कोशिश की , अभिषेक रन लेने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थे, किशन वापस गए और गोता लगाया, लेकिन कीपर ने गिल्लियां बिखेर दीं. भारत को दूसरा झटका लगा है. ईशान किशन काफी निराश नजर आए हैं. 

भारत 6/2 (2 ओवर)

IND vs ENG Match LIVE: अभिषेक शर्मा ने खोले हाथ

पहले ओवर में ही अभिषेक ने गदर मचाने की तैयारी शूरू कर दी है. अभिषेक ने पहला चौका जड दिया है. संजू भी अपना खाता खोलने में सफल रहे हैं. 

भारत 5/0 (1.0 ओवर)

IND vs ENG Match LIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर है. इंग्लैंड की ओर से ल्यूक वुड ने गेंदबाजी का आगाज किया है. 

IND vs ENG Match LIVE: कुछ दे में शुरू होने वाला है मैच

अब कुछ ही देर में मैच शुरू होने वाला है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर होंगे. फैन्स इस मैच के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

IND vs ENG Match LIVE: वैभव सूर्यवंशी का नहीं हुआ डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं हुआ तो वहीं दूसरी ओर  शेडगे, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर भी नहीं खेल रहे हैं, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई को मौका मिला है. 

IND vs ENG Match LIVE: ये है इंग्लैंड की प्लेइंग 11

इंग्लैंड : 1 फ़िल सॉल्ट, 2 जॉस बटलर, 3 हैरी ब्रूक (कप्तान), 4 जेकब बेथेल, 5 टॉम बैंटन, 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 लियम डॉसन, 9 आदिल रशीद, 10 ल्यूक वुड, 11 साकिब महमूद

IND vs ENG Match LIVE: भारतीय प्लेइंग 11

भारतीय प्लेइंग 11

भारत: 1 संजू सैमसन, 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर, 5 तिलक वर्मा, 6 हर्षित राणा, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 रवि बिश्नोई, 10 अर्शदीप सिंह, 11 वरुण चक्रवर्ती

IND vs ENG LIVE Score: भारत ने जीता टॉस

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आजके मैच में एक बार फिर वैभव को डेब्यू कैप नहीं मिला है. 

IND vs ENG LIVE Score: टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर

अब बस ,वो समय आने ही वाला है जिसका इंतजार पूरा क्रिकेट वर्ल्ड कर रहा है. क्या वैभव की इलेवन में एंट्री होगी? कुछ ही समय में पता चलने वाला है. 

IND vs ENG LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस

अब कुछ ही देर में टॉस होने वाला है. सबकी नजर है कि वैभव सूर्यवंशी को आज मौका मिलेगा या नहीं?

India vs England 1st T20I LIVE Score: इंग्लैंड में वैभव का है शानदार रिकॉर्ड

इंग्लैंड में वैभव पहले यूथ वनडे मैच खेल चुके हैं. अंडर 19 भारतीय टीम की ओर से वैभव ने 5 यूथ वनडे मैच खेले हैं औऱ कुल 355 रन बनाए हैं. जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. इंग्लैंड में वैभव का हाई स्कोर 143 रन है. इंग्लैंड में खेले गए अपने 5 यूथ वनडे में वैभव ने 29 छक्के और 30 चौके लगाने का कमाल कर चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 174.01 का रहा है और औसत 71 का रहा है.

India vs England 1st T20I LIVE: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान

आयरलैंड सीरीज में न खेलने के बाद, वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज से पहले चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. सुनील गावस्कर समेत कई जानकारों ने कहा है कि इस होनहार खिलाड़ी को 5 मैचों की सीरीज के पहले ही गेम में डेब्यू का मौका दिया जाए. वहीं, रवि शास्त्री को लगता है कि भारतीय इलेवन में बदलाव नहीं होगा, और भारत अभिषेक और संजू के साथ पहले टी-20 में मैदान पर उतरेंगे, अब यह देखना बाकी है कि क्या भारतीय टीम मैनेजमेंट चेस्टर-ले-स्ट्रीट के घने बादलों वाले मौसम में वैभव को इलेवन में शामिल करने का फैसला करते हैं या नहीं.

India vs England 1st T20I LIVE: हैरी ब्रूक ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा

हैरी ब्रूक ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी बहुत ही टैलेंटेड खिलाड़ी लगते हैं, उन्होंने पिछले डेढ़ साल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। हमने अपनी रणनीति बना ली है और उम्मीद है कि वे काम करेंगी।"

India vs England 1st T20I LIVE: डरहम में कैसा है मौसम

चेस्टर-ले-स्ट्रीट में अभी बादल छाए हुए हैं और टॉस में एक घंटे से भी कम समय बचा है.बस उम्मीद है कि मौसम मेहरबान रहे ताकि आज रात क्रिकेट का पूरा मैच देखने को मिल सके.

* England vs India LIVE Updates: किसमें कितना है दम !

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 में कुल 30 मैच हुए हं जिसमें भारत को 18 और इंग्लैंड को 12 मैच में जीत मिली है. इंग्‍लैंड की जमीं पर दोनों टीमों के बीच 9 बार भिड़ंत हुई हैं,   यहां टीम इंडिया ने 4 और इंग्‍लैंड ने 5 मैच जीते हैं. 

India vs England LIVE: भारतीय टीम इस प्रकार है

भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई

India vs England LIVE: इंग्लैंड की प्लेइंग 11

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

India vs England LIVE:भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच

दोस्तो, आखिरकार वह समय आ गया है, जब भारत और इंग्लैंड की टीम एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर होगी. आजके मैच में क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होगा, इसपर ही सबकी नजर है. वहीं, भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अब भारतीय टीम इस सीरीज को जीतने की भरसक कोशिश करेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाने वाला है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Vs England 2025, India, England Women, England, Vaibhav Sooryavanshi, Gautam Gambhir, Sanju Viswanath Samson, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com