कई बार लोग अपना शौक पूरा करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं. उन्हें सही और गलत की समझ तक नहीं रहती है. दिल्ली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर एक साइंस ग्रेजुएट महिला गहनों का शौक पूरा करने के लिए चोर बन गई. इस महिला ने पूरी प्लानिंग के साथ एम्स हॉस्टल से चोरी कर डाली. ये मामला दक्षिण जिले के हौज खास थाना इलाके स्थित एम्स हॉस्पिटल के हॉस्टल का है. चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला डॉक्टर की ड्रेस पहनकर हॉस्टल में घुसती थी और मौके का फायदा उठाकर कमरे में रखी ज्वेलरी और नकदी चुरा लेती थी.
आरोपी महिला के पास से बरामद सामान-
- 02 सोने की चेन,
- 01 सोने की अंगूठी,
- 01 जोड़ी सोने की बालियां,
- 01 सोने का कड़ा,
- 4500 नकद
- 522 मलेशियन रिंगिट
- चोरी में इस्तेमाल की गई स्कूटी
27 मार्च, 2025 को एक डॉक्टर ने एम्स हॉस्टल स्थित अपने कमरे से दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की बालियां, एक सोने का कड़ा, 20,000 हजार नगद और 700 मलेशियन रिंगिट चोरी होने की शिकायत हौज खास थाने में दी थी. इस पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस टीम ने एम्स परिसर में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और एक संदिग्ध महिला को डॉक्टर की ड्रेस में घूमते पाया. वह कई हॉस्टल कमरों को खोलने की कोशिश कर रही थी. तकनीकी निगरानी और मैनुअल इनपुट्स के माध्यम से महिला की पहचान की गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
CCTV से यह भी पता चला कि वह एक स्कूटी से आ-जा रही थी. स्कूटी के मालिकाना हक की जानकारी लेकर टीम ने गाजियाबाद में छापेमारी कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. डीसीपी अंकित साउथ अंकित चौहान ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि गाजियाबाद के बृज विहार की रहने आरोपी महिला ने मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा किया है और साइंस से ग्रेजुएट की पढ़ाई कर चुकी है. एक प्राइवेट अस्पताल में लैब असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुकी है.
ज्वेलरी पहनने का शौक
आरोपी महिला ने बताया कि उसे महंगी ज्वेलरी पहनने का बहुत शौक है. पहले भी वह चोरी की वारदातें कर चुकी है. एम्स हॉस्पिटल में घूमते हुए उसे पता चला कि डॉक्टरों के हॉस्टल के कमरे अक्सर खुले रहते हैं. तभी उसने डॉक्टर की ड्रेस पहनकर चोरी करने की योजना बनाई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं