उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शादी की 25वीं सालगिरह का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब डांस कर रहे 50 साल के वसीम सरवत को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई. यह घटना पीलीभीत बायपास रोड पर एक मैरिज हॉल में हुई, जहां वसीम अपनी पत्नी फराह के साथ अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे थे. जो लम्हा वसीम और उसकी फैमिली की सबसे खास बनने जा रहा था, वहीं वक्त फैमिली सबसे दर्दनाक पल बन गया.

जश्न की शुरुआत: 25 साल का साथ और उत्साह
बरेली के शाहबाद इलाके में रहने वाले वसीम सरवत एक जूता कारोबारी थे. उन्होंने अपनी पत्नी फराह के साथ 25 साल पहले शादी की थी, और इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए उन्होंने बड़े जश्न की तैयारी की थी. वसीम ने बाकायदा कार्ड छपवाकर रिश्तेदारों और दोस्तों को इस जश्न में शामिल होने का न्योता दिया था. पीलीभीत बायपास रोड पर एक मैरिज हॉल को सजाया गया. वसीम और फराह ने एक-दूसरे के साथ जैसे ही स्टेज पर और डांस शुरू किया. दोनों की खूबसूरत जोड़ी को देखकर हर कोई तालियां बजा रहा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खुशियों का मातम में बदलना: आखिरी डांस
वसीम और फराह एक रोमांटिक गाने पर डांस कर रहे थे. दोनों की मुस्कान और डांस स्टेप्स देखकर हर कोई उनकी खुशी में शरीक हो रहा था. लेकिन किसी को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि ये खुशियों कुछ पलों की है. यह डांस वसीम का आखिरी डांस साबित होगा. अचानक डांस करते-करते वसीम लड़खड़ाकर गिर गया. नीचे गिरने के कुछ देर बाद ही वसीम की सांसें थम चुकी थीं.
अस्पताल की दौड़: लेकिन वक्त निकल चुका था
वसीम के अचानक गिरने से हॉल में अफरा-तफरी मच गई. परिवार वाले और रिश्तेदार उन्हें तुरंत पास के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने वसीम की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि वसीम को दिल का दौरा पड़ा था, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं