दक्षिणी दिल्ली में बारापुला फ्लाईओवर से नोएडा जा रही इटली के दूतावास में तैनात महिला काउंसलर के साथ कुछ लोगों ने लूट को अंजाम दिया. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी बेनिता मैरी जैकर के मुताबिक, 30 मार्च को नोएडा में रहने वाली 54 साल की एक महिला जो इटली दूतावास में काउंसलर के पद पर काम करती हैं.
महिला जब ऑटोरिक्शा से चाणक्यपुरी से नोएडा अपने घर जा रही थी, तब रास्ते में सूचना भवन, बारापुला के पास उसने देखा कि वहां 3-4 लड़के खड़े थे और उनमें से एक लड़का ऑटोरिक्शा के पास आया और जबरन उसका मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, सर्विस आईडी कार्ड, 2 डेबिट कार्ड, एक जोड़ी सोने की बालियां और एक सोने की अंगूठी वाला बैग लूट लिया. इस संबंध में उसने नोएडा पहुंचने पर 112 पर कॉल किया. क्योंकि घटना दिल्ली की थी, इसलिए लोधी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जांच के दौरान पता चला कि दो लोग नरेंद्र उर्फ काकी और आशीष बरवा इस वारदात में शामिल हैं. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने 30 मार्च की शाम को सूचना भवन के पास एक महिला के साथ लूटपाट की और उस मामले में शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन लूट लिया, जो उनके कब्जे से बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सनलाइट कॉलोनी थाने में लूट के 4 मामले पहले से दर्ज हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं