विज्ञापन

दिल्ली में SWAT कमांडो पर पति ने किया था डंबल से वार, 5 दिन तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ते हुए मौत

दिल्ली पुलिस की SWAT टीम में तैनात महिला कमांडो की मौत हो गई है. उन पर उनके पति ने हमला कर दिया था. 5 दिन तक चले इलाज के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका.

दिल्ली में SWAT कमांडो पर पति ने किया था डंबल से वार, 5 दिन तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ते हुए मौत
सांकेतिक तस्वीर.
  • दिल्ली पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल काजल की मौत पति के हमले के बाद गंभीर चोटों के कारण हुई
  • घटना 22 जनवरी की रात मोहन गार्डन के घर में हुई जहां पति अंकुर ने उन पर हमला किया
  • काजल को गंभीर हालत में तारक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 27 जनवरी को उनकी मृत्यु हुई
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की एक महिला कमांडो की मौत का मामला सामने आया है. आरोप है कि पति के हमले के बाद महिला कमांडो की मौत हो गई. महिला कमांडो दिल्ली पुलिस की SWAT टीम में तैनात थी. महिला कमांडो का नाम काजल था. आरोप है कि उनके पति अंकुर ने उन पर हमला किया था, जिससे उनकी मौत हो गई. आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

किस बात पर हुआ था झगड़ा?

NDTV से बात करते हुए काजल के भाई साहिल ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे डंबल से मारा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं. उसने बताया कि पैसे को लेकर अक्सर झगड़े होते थे, और जब काजल मुझे यह बात बता रही थी, तभी उसके पति ने अचानक उस पर हमला कर दिया. साहिल ने ये भी आरोप लगाया कि उसका परिवार और ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे और इस बात को लेकर उसे परेशान कर रहे थे.

सिर पर आई थी गंभीर चोटें

दिल्ली पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि 22 जनवरी की रात करीब 10 बजे काजल पर कथित तौर पर उनके पति अंकुर ने हमला कर दिया था. दोनों के बीच घर पर किसी बात को लेकर बहस हुई थी. हमले में काजल के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं. 

अस्पताल में तोड़ा दम

22 जनवरी की रात को ही अंकुर ने काजल को मोहन गार्डन के तारक अस्पताल में भर्ती कराया था. काजल के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं और उनकी हालत गंभीर थी. 27 जनवरी को इलाज के दौरान काजल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

केस दर्ज, पति गिरफ्तार

काजल 2022 में दिल्ली पुलिस में कमांडो के रूप में भर्ती हुई थीं. अंकुर रक्षा मंत्रालय में क्लर्क है और दिल्ली कैंट में तैनात है. पुलिस ने बताया कि काजल की मौत के बाद हत्या की धारा जोड़ दी गई है. काजल और अंकुर की शादी 2023 में हुई थी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी अंकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

लेखक के बारे में
img
Aaquil Jameel
Senior Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Constable Died By Husband Attack, Delhi Police Constable Dies, Delhi Crime, Delhi Crime News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com