विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2019

मेट्रो ट्रेन के सामने कूद कर दिल्ली पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

दिल्ली पुलिस के 46 वर्षीय एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) ने गुरुवार को एक मेट्रो ट्रेन के आगे कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

मेट्रो ट्रेन के सामने कूद कर दिल्ली पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • दिल्ली पुलिस एएसआई ने किया सुसाइड
  • चलती मेट्रो के सामने कूदे
  • अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस के 46 वर्षीय एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) ने गुरुवार को एक मेट्रो ट्रेन के आगे कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला निवासी एएसआई अजय कुमार दिल्ली पुलिस की संचार इकाई में नियुक्त थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी, 19 वर्षीय एक बेटी और 17 साल का एक बेटा है. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के मुताबिक यह घटना येलो लाइन (मार्ग) के जहांगीरपुरी स्टेशन पर दोपहर 12 बजे हुई, जब ट्रेन हुडा सिटी सेंटर की ओर जा रही थी. 

'मोदी की सेना' वाले बयान पर विवाद में घिरे बीजेपी मंत्री वीके सिंह, कही यह बात

उन्होंने बताया कि कुमार 12 फरवरी से चार मार्च तक चिकित्सा अवकाश पर थे. उन्होंने अपना अवकाश एक महीने के लिए बढ़ा लिया था और वह गुरुवार को काम पर लौटने वाले थे. पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) मोहम्मद अली ने बताया कि कुमार गुरुवार दोपहर जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के आगे कूद गए, जिसके बाद उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

दिल्ली-NCR में आज आ सकता है आंधी-तूफान, मौसम विभाग ने जताई आशंका

अधिकारी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद किया गया है. हालांकि, शुरूआती जांच से यह खुलासा हुआ है कि कुमार संभवत: अवसाद में थे. मामले की जांच जारी है. दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक 2017 में 11 और 2018 में नौ पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या की थी.

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Delhi Metro, ASI, Commits Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com