विज्ञापन

दिवाली पर आज दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग बदली, दिल्ली-नोएडा, गाजियाबाद के यात्री नोट कर लें समय

दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में दिवाली के दिन के लिए बदलाव किया गया है, जो नोएडा, गाजियाबाद में भी लागू होगा. आज मेट्रो सेवा देर रात तक नहीं चलेगी. लिहाजा यात्री अपने गंतव्य के लिए थोड़ा पहले ही निकलें.

दिवाली पर आज दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग बदली, दिल्ली-नोएडा, गाजियाबाद के यात्री नोट कर लें समय
Delhi Metro Last Train Time on Diwali
नई दिल्ली:

दिवाली के दिन दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) ने मेट्रो टाइमिंग में बदलाव किया है. यात्री और मेट्रो कर्मचारियों को त्योहार मनाने की सुविधा के लिए ये परिवर्तन किया गया है.दिवाली के दिन सुबह के समय कुछ लाइनों पर जल्दी सेवा शुरू हुई. रात के समय मेट्रो सेवा सामान्य से 1 घंटा पहले खत्म हो जाएगी. आखिरी ट्रेन रात 10 बजे अपने शुरुआती स्टेशन से चलेगी. ऐसे में बीच के इंटरचेंज मेट्रो स्टेशनों जैसे राजीव चौक, कश्मीरी गेट, बॉटनिकल गार्डन आदि पर ये मेट्रो थोड़ी देर बाद पहुंचेगी. ऐसे में किसी भी समस्या से बचने के लिए अपनी मेट्रो यात्रा रात 9:30 से 10 बजे के बीच ही प्लान करें. समय से थोड़ा पहले मेट्रो स्टेशन पहुंच जाएं ताकि आखिरी मेट्रो मिस न हो. दिवाली के दिन कैब-टैक्सी किराया काफी महंगा होने की आशंका है.

दिवाली पर पहली और आखिरी मेट्रो का समय

दिल्ली मेट्रो की सुबह की सेवा पिंक, मजेंटा और ग्रे लाइन रविवार को 7:00 बजे शुरू होती है,  लेकिन दिवाली के दिन इन तीनों कॉरिडोर पर मेट्रो सुबह 6:00 बजे ही चल रही है. दिवाली की रात सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी ट्रेन रात 11 बजे की जगह रात 10 बजे रवाना होगी. आखिरी स्टेशन से इसके बाद कोई मेट्रो नहीं चलेगी. 

आखिरी मेट्रो कब और कहां से मिलेगी मेट्रो? 

  • मेट्रो लाइन  - टर्मिनल स्टेशन (रात 10 बजे आखिरी ट्रेन)
  • रेड लाइन : रिठाला-शहीद स्थल (नया बस अड्डा) 
  • येलो लाइन: समयपुर बादली (मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम)
  • ब्लू लाइन : द्वारका सेक्टर-21, नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी,वैशाली 
  • ग्रीन लाइन: कीर्ति नगर-इंदरलोक, ब्रिगेडियर होशियार सिंह 
  • वायलेट लाइन: कश्मीरी गेट, राजा नाहर सिंह 
  • पिंक लाइन: मजलिस पार्क,शिव विहार 
  • मैजेंटा लाइन: जनकपुरी पश्चिम, बॉटनिकल गार्डन
  • ग्रे लाइन: द्वारका, ढांसा बस स्टैंड 
  • ऑरेंज-एयरपोर्ट लाइन: नई दिल्ली, यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 

नोएडा-गाजियाबाद मेट्रो पर असर

1. नोएडा मेट्रो ब्लू और मजेंटा लाइन पर असर

नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी रूट की बात करें तो दिल्ली या द्वारका से आ रहे हैं तो द्वारका सेक्टर-21 से आखिरी ट्रेन रात 10 बजे चलेगी. नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन से भी दिल्ली के लिए आखिरी मेट्रो भी रात 10 बजे रवाना होगी. बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट दिल्ली जाने वाली आखिरी मैजेंटा लाइन मेट्रो रात 10 बजे छूटेगी.

2.गाजियाबाद रेड और ब्लू लाइन 

गाजियाबाद मेट्रो की बात करें तो वैशाली से आनंद विहार और वैशाली से द्वारका जाने वाली आखिरी मेट्रो रात 10 बजे वैशाली टर्मिनल से चलेगी. गाजियाबाद के शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से रिठाला जाने वाली आखिरी मेट्रो रात 10 बजे रवाना होगी. रिठाला से गाजियाबाद आने वाली आखिरी मेट्रो भी रात 10 बजे रिठाला से छूटेगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro Timing Change, Delhi Metro Time On Diwali, Delhi Metro Diwali Schedule, Delhi Metro Diwali Timing, Noida Metro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com