विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2019

पहले हेल्मेट उतारने को कहा और बॉयफ्रेंड पर फेंका एसिड, फिर बनाई ऐसी कहानी कि चकरा गई पुलिस

आमतौर पर महिलाओं पर एडिस अटैक के मामले सामने आते है, लेकिन दिल्ली के विकासपुरी इलाके में लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के चेहरे पर इसलिए एसिड फेंक दिया क्योंकि बॉयफ्रेंड लड़की से शादी करने से इंकार कर रहा था. खास बात यह है की लड़की वारदात के वक्त अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर सवार थी.

Also Read in
पहले हेल्मेट उतारने को कहा और बॉयफ्रेंड पर फेंका एसिड, फिर बनाई ऐसी कहानी कि चकरा गई पुलिस
आरोपी लड़की बीए की छात्रा है. फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है. 
नई दिल्ली:

आमतौर पर महिलाओं पर एडिस अटैक के मामले सामने आते है, लेकिन दिल्ली के विकासपुरी इलाके में लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के चेहरे पर इसलिए एसिड फेंक दिया क्योंकि बॉयफ्रेंड लड़की से शादी करने से इंकार कर रहा था. खास बात यह है की लड़की वारदात के वक्त अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर सवार थी. पुलिस के मुताबिक 11 जून को उन्हें पीसीआर काल मिली की विकासपुरी इलाके में एक लड़का-लड़की पर किसी ने एसिड फेंक दिया है. पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो पता चला कि लड़की के हाथ पर बहुत हल्का सा एसिड गिरा हुआ है. जबकि बॉयफ्रेंड के चेहरे गर्दन और छाती पर काफी ज्यादा एसिड गिरने से वो काफी झुलस गया था. पूछताछ में लड़का और लड़की दोनों ने पुलिस को बताया की चलती बाइक पर किसी ने एसिड फेंक दिया है. कई दिन की जांच के बाद भी पुलिस एसिड अटैक करने वाले की पहचान नहीं कर पा रही थी.

एसिड अटैक मामला: प्रीति राठी के हत्यारे की फांसी की सज़ा को हाईकोर्ट ने उम्रकैद में बदला

इसके बाद पुलिस पीड़ित लड़के के पास दोबारा पहुंची. अपने बयान में लड़के ने बताया कि वारदात से पहले उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे ये कहते हुए हेल्मेट उतारने को कहा था कि वो उसे ठीक से छू नहीं पा रही है. इसके बाद पुलिस को शक हुआ और लड़की से दोबारा सख़्ती से पूछताछ की. पूछताछ में लड़की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

ग्रेटर नोएडा: महिला पर उसके भाईयों ने ही फेंका तेजाब, चली गई आंखों की रोशनी 

लड़की ने बताया कि वो लड़के से पिछले तीन साल से प्यार करती थी पर शादी करने को लेकर लगातार लड़का आनाकानी कर रहा था. इसके बाद ही लड़की ने तय कर लिया था कि वो मेरा नहीं तो किसी और का नहीं हो सकता है. फिर उसने एसिड खरीद कर अपने पर्स में रखा और प्लानिंग के तहत बॉयफ्रेंड पर एसिड फेंक दिया. आरोपी लड़की बीए की छात्रा है. फिलहाल उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Crime, Acid Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com