दिल्ली के नांगलोई दिल्ली के एक सनसनीखेज हत्या मामले में एक वांटेड को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 'करवा चौथ' के एक दिन पहले 19 साल की गर्भवती लड़की की हत्या कर दी थी. पुलिस के मुताबिक 21 अक्टूबर 2024 को पीड़िता जो सात महीने की गर्भवती थी. उसके नांगलोई इलाके में अपने घर से लापता होने की सूचना मिली थी.उस मामले में जब पुलिस ने अपनी जांच शुरू की तो शुरुआती जांच से पता चला कि उसके साथी जिसका नाम सलीम उर्फ संजू के रूप में हुई है, ने अपने साथियों सोहित उर्फ रितिक उर्फ पटोनी और पंकज के साथ मिलकर उसके साथ भागने के बहाने अपहरण की साज़िश रची. जब पीड़िता उनके पास में आ गई, तो अपराधियों ने युवती का गला घोंट दिया और उसके शव को हरियाणा के रोहतक के मदीना गांव में ले गए. वहां उन्होंने एक सुनसान मैदान में एक गड्ढा खोदकर मृतका के शव को दफना दिया.
जांच के दौरान दो आरोपियों सलीम उर्फ संजू और पंकज को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था. जबकि सोहित उर्फ रितिक उर्फ पटोनी एक महीने से अधिक समय तक गिरफ्तारी से बचने के चक्कर में एक जगह से दूसरी जगह भाग रहा था. 6 दिसम्बर 2024 को क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली कि सोहित उर्फ रितिक उर्फ पटोनी, हरियाणा के रोहतक में मौजूद है. मिली सूचना पर इलाके की घेराबंद कर आरोपी सोहित को गिरफ्तार कर लिया गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पूछताछ के दौरान आरोपी सोहित ने अपना जुर्म कबूल लिया,उसने बताया कि उसने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और शुरुआत में राजधानी पार्क में एक किराना दुकान में काम किया था. यहीं पर वह सह-आरोपी सलीम उर्फ संजू और पंकज के संपर्क में आया. बाद में सोहित ने अपने चाचा अनिल के साथ काम करना शुरू कर दिया, जो पंजाब से कई राज्यों में बसें पहुंचाने का काम करते थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं