विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2017

दिल्ली: बाइक टच होने पर एक शख्स को मारी गोली, दो संदिग्ध हिरासत में

दिल्ली के साउथ ईस्ट इलाके में एक रोडरेज का मामला सामने आया है. अमर कॉलोनी में हुई इस वारदात में छोटी सी बात पर गोली चला दी गई.

दिल्ली: बाइक टच होने पर एक शख्स को मारी गोली, दो संदिग्ध हिरासत में
नई दिल्ली: दिल्ली के साउथ ईस्ट इलाके में एक रोडरेज का मामला सामने आया है. अमर कॉलोनी में हुई इस वारदात में छोटी सी बात पर गोली चला दी गई. रोडरेज यह घटना बाइक टच होने पर एक शख्स को गोली मार दी गई. गंभीर हालात में 47 साल के मोहम्मद जाकी को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया. फिलहाल अभी इलाज जारी है. पुलिस भी इस मामले में छानबीन कर रही है.

पढ़ें: बीजेपी नेता पर हमले के दौरान कार की टक्कर से घायल हुई लड़की की मौत

बता दें कि अमर कॉलोनी मार्केट में बाइक से सूट लेकर घर वापस जा रहे जाकी को ओखला मंडी की रेड लाइट पर एक दूसरे बाइकसवार की गाड़ी टच कर गई. आपस में काफी बहस बढ़ने के बाद गुस्साए युवक ने मोहम्मद जाकी नाम के शख्स को मौके पर ही गोली मार दी. फिलहाल पुलिस ने इस मामले आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दो संदिग्धों से इस मामले की पूछताछ कर रही है.

VIDEO: दिल्ली में एटीएम लूटने के लिए बदमाशों ने गार्ड को मारी गोली
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Rage, Delhi, Shot Dead, Suspects Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com