विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2019

बेटी से शादी के लिए किया मना तो दृष्टिहीन अध्यापक और उसकी पत्नी को चाकू से गोद कर मार डाला

दिल्ली पुलिस ने रविवार को दृष्टिहीन संगीत अध्यापक और उसकी पत्नी के मर्डर मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

Also Read in
बेटी से शादी के लिए किया मना तो दृष्टिहीन अध्यापक और उसकी पत्नी को चाकू से गोद कर मार डाला
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • दृष्टिहीन संगीत अध्यापक और उसकी पत्नी के मर्डर मामला
  • पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
  • बेटी से करना चाहता था शादी
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने रविवार को दृष्टिहीन संगीत अध्यापक और उसकी पत्नी के मर्डर मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने वारदात को द्वारका के मोहन गार्डन इलाके को अंजाम दिया. आरोपी ने संगीत अध्यापक और उसकी पत्नी को इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उन्होंने उनकी बेटी के साथ उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. मध्यप्रदेश के ग्वालियर का रहने वाले आरोपी विशाल सिंह की करीब डेढ़ साल पहले इस परिवार से मुलाकात हुई थी, वह उनके साथ परिवार के सदस्य के रूप में रह रहा था. पुलिस ने बताया कि वह पेटीएम के साथ काम करता था. सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू, लूटे गए 1,40,500 रुपये और खून से सने उसके कपड़ों को बरामद कर लिया गया है. 

'मिश्रा से मुझे मैसेज भिजवाया कि मैं मुसलमानों को टिकट न दूं', मायावती की ऐसी 6 बातें सुनकर अखिलेश यादव क्या सोच रहे होंगे

विशाल उनकी 27 साल की बेटी से शादी करना चाहता था, लेकिन जब उन्हें पता लगा कि उसकी एक बार पहले शादी हो चुकी है तो उन्होंने प्रस्ताव को ठुकरा दिया. जिससे बाद वह नाराज हो गया. अन्य आरोपी संतोष राय, जिसे विशाल ने खून से सने कपड़े ठिकाने लगाने के लिए दिए थे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि अभी मामले की और जांच की जा रही है. 

संगीत अध्यापक एक प्राइवेट स्कूल में कार्यरत थे, और उनकी पत्नी एक गृहिणी थीं. दोनों के शव उनके घर में पड़े थे, उनकी बेटी ने जब अपने माता-पिता के चाकू से गोदे हुए शव देखे तो पुलिस को सूचना दी गई. 

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश को हटाने के लिए CJI ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

पुलिस ने शनिवार को कहा था कि बलपूर्वक प्रवेश का कोई संकेत नहीं मिला और घर में तोड़फोड़ भी नहीं की गई थी. मामले की प्राथमिक जांच में इस दोहरे हत्याकांड के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी को वजह बताया गया था. (इनपुट: भाषा)

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Man Murdered Blind Music Teacher
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com