विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2022

मुंबई-गोवा हाईवे पर ऑडी कार में शव मिला, शरीर पर जख्म के निशान

पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान संजय कारले के रूप में हुई है और वो यशवंत नगर तलेगांव दाभाड़े का रहने वाला है. मृतक के शरीर पर जख्म के 4 निशान हैं.

मुंबई गोवा हाईवे पर इसी कार में शव मिला है.
मुंबई:

मुंबई गोवा हाईवे पर बंद कार में शव मिला है. पनवेल में मुंबई-गोवा हाईवे पर ऑडी कार में यह शव मिला. पनवेल तालुका पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार का शीशा तोड़कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव की प्रारंभिक जांच के दौरान पहचान पत्र मिला. 

पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान संजय कारले के रूप में हुई है और वो यशवंत नगर तलेगांव दाभाड़े का रहने वाला है. मृतक के शरीर पर जख्म के 4 निशान हैं. पनवेल तालुका पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. अभी तक पुलिस को मामले में कोई भी सबूत हाथ नहीं लगा है.

पुलिस का कहना है कि सबसे पहले परिवार से बात की जाएगी. इसके बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा. जांच में सभी पहलुओं का ध्यान रखा जाएगा. इस मामले के आने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. हाईवे पर हुई यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. 

यह भी पढ़ें-

Hate Speech पर बनी नई ट्विटर नीति, Trump और Resignations पर भी एलन मस्क ने दिए जवाब
"उसकी चोट देखकर तो मैं टूट गया था...": श्रद्धा वालकर के पूर्व सहकर्मी
G-20 सम्मेलन में भारत और पीएम मोदी की भूमिका से अमेरिका गदगद, दिल खोलकर की तारीफ 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dead Body Found In Audi Car, Dead Body Found At Mumbai-Goa Highway, Crime In Mumbai, Crime In Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com