विज्ञापन

'पापा ने मम्मी को बेल्ट से मारा...', जंगल में मिला था महिला कांस्टेबल का शव, पति अरेस्ट

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में महिला हवलदार स्मिता माने की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उनके पति और पुलिस कांस्टेबल सचिन माने को गिरफ्तार कर लिया है. स्मिता की बहन ने आरोप लगाया है कि सचिन उन पर चरित्र को लेकर शक करता था और लंबे समय से मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दे रहा था.

'पापा ने मम्मी को बेल्ट से मारा...', जंगल में मिला था महिला कांस्टेबल का शव, पति अरेस्ट
सांकेतिक तस्वीर
NDTV

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के कणकवली पुलिस स्टेशन में तैनात महिला हवलदार स्मिता माने का शव रविवार को बिडवाड़ी-हुंबरणे के जंगल में फंदे से लटकता हुआ मिला था. अब इस मामले में उनके पति जो खुद पुलिस कांस्टेबल हैं. सचिन माने उसपर केस दर्ज कर उसे  सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया है.

स्मिता की बहन रेश्मा जाधव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सचिन माने स्मिता के चरित्र पर शक करता था और उसे लगातार शारीरिक और  मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. परिजनों को शक है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या की है या फिर साजिश के तहत उनकी हत्या की गई है.

'पापा ने मम्मी को बेल्ट से मारा'

शिकायत के अनुसार, जब स्मिता के परिजन उसके घर पहुंचे तो उन्हें फर्श पर कटे हुए लंबे बाल पड़े मिले. स्मिता के बेटे सार्थक ने अपने परिजनों को बताया कि 'पापा ने मम्मी को रात में बेल्ट से मारा था, जिससे मम्मी बाथरूम में गिर गई थीं.'

पति ने कहा था- बिना बताए घर से कहीं चली गई

स्मिता पिछले दो दिन से लापता थीं. सचिन माने ने ही 8 अक्टूबर को उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी और परिजनों को फोन कर बताया था कि वह बिना बताए घर से कहीं चली गई है. पुलिस और फॉरेंसिक लैब की टीम ने घर का दौरा कर अहम सुराग जुटाए हैं. पुलिस ने मारपीट में इस्तेमाल किया गया बेल्ट, स्मिता का मोबाइल और फर्श पर गिरे बाल जांच के लिए जब्त कर लिए हैं.

स्मिता का शव पोस्टमार्टम के लिए कोल्हापुर के सीपीआर अस्पताल भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का साफ खुलासा होगा. आरोपी सचिन माने को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच कुडाल के पुलिस निरीक्षक विकास बडवे कर रहे हैं.

(गुरु दल्वी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: रात को जिस पत्नी ने मस्ती में गरबा खेला, सुबह उसी को पति ने हमेशा के लिए सुला दिया मौत की नींद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News, India News, Crime In Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com