नोएडा में दादरी इलाके में सीआरपीएफ के एएसआई ने एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी.
- दादरी पुलिस ने आरोपी एएसआई को को गिरफ्तार किया
- व्यापारी को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
- बिहार के रहने वाले बलदेव यादव चलाते थे परचून दुकान
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोएडा:
शराब के नशे में धुत्त सीआरपीएफ के एक एएसआई ने एक व्यापारी की जान ले ली. एएसआई का व्यापारी से कोई विवाद नहीं हुआ, उसने सिर्फ नशे में उसे गोली मार दी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह वारदात नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में हुई.
बताया जाता है कि दादरी क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरान में परचून की दुकान चलाने वाले एक व्यापारी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में तैनात एक एएसआई ने बीती रात अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी. इस वारदात के बाद व्यापारी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
दादरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कर लिया गया है. आरोपी छत्तीसगढ़ में 62वीं बटालियन में तैनात है.
एसपी ग्रामीण सुनीति सिंह ने बताया कि मूलरूप से जनपद छपरा बिहार के रहने वाले बलदेव यादव दादरी के मोहल्ला ठाकुरान में परचून की दुकान चलाते थे. उनके पड़ोस में ही संभल के गुनौर जनपद के रहने वाले सीआरपीएफ में एएसआई के पद पर तैनात सतीश किराये पर रहते थे. बीती रात को बलदेव अपनी दुकान पर बैठे थे कि तभी शराब के नशे में धुत्त होकर आए सतीश ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से उन्हें गोली मार दी.
एसपी ने बताया कि गंभीर हालत में उन्हें दादरी के नवीन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से हत्या में इस्तेमाल रिवाल्वर एवं कारतूस बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि दरोगा एवं दुकानदार में कोई पुराना विवाद नहीं था. दरोगा ने शराब के नशे में धुत्त होकर इस घटना को अंजाम दिया.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं