विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2020

DDA प्लॉट दिलाने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में तीन गिरफ्तार

पुलिस ने डीडीए की 'लैंड पूलिंग' नीति के तहत लोगों को जमीन दिलाने के नाम पर 400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

DDA प्लॉट दिलाने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में तीन गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

पुलिस ने डीडीए की 'लैंड पूलिंग' नीति के तहत लोगों को जमीन दिलाने के नाम पर 400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान सतेंद्र मान, प्रदीप सेहरावत और सुभाष चंद के रूप में हुई. पुलिस के अनुसार आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया. तीनों ने 'लैंड पूलिंग' नीति के नाम पर निवेशकों को ठगने के लिए एल जोन, द्वारका में स्मार्ट रेजिडेंसी नामक एक परियोजना बनाई थी. पुलिस ने कहा कि बिल्डरों ने द्वारका में आकर्षक आवासीय योजनाओं में निवेश के लिए घर खरीदने वालों को आकर्षित करने की कोशिश की.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीडीए के अनुसार रेवांता मल्टी स्टेट सीजीएचएस लिमिटेड को कोई लाइसेंस या अनुमोदन जारी नहीं किया है और रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) के तहत कोई भी व्यक्ति पूर्व पंजीकरण के बिना 'लैंड पूलिंग' एरिया में भूखंड या फ्लैट के लिए लोगों को आमंत्रित करने की खातिर अधिकृत नहीं है.

पुलिस ने बताया कि अधिकांश जमीन आठ से दस करोड़ रुपये प्रति एकड़ की दर से खरीदी गई, जबकि तय कीमत 53 लाख रुपये प्रति एकड़ है. उन्होंने बताया कि 'लैंड पूलिंग' नीति के नाम पर लोगों को ठगने वाले कई बिल्डरों और सोसाइटियों के खिलाफ कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DDA, DDA Plots
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com