विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2017

मानसरोवर पार्क के खूनी खेल की गुत्थी सुलझी, क्राइम ब्रांच ने पांच लोगों को धरा

दिल्ली के मान सरोवर पार्क इलाके में हुए एक ही घर मे पांच कत्ल के मामले को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुलझा लिया है

मानसरोवर पार्क के खूनी खेल की गुत्थी सुलझी, क्राइम ब्रांच ने पांच लोगों को धरा
फाइल फोटो
  • मानसरोवर पार्क के खूनी खेल की गुत्थी सुलझी,
  • क्राइम ब्रांच ने पांच लोगों को धरा
  • दिल्ली पुलिस के सीनियर अफसर करेंगे प्रेस कांफेंस
नई दिल्ली: दिल्ली के मान सरोवर पार्क इलाके में हुए एक ही घर मे पांच कत्ल के मामले को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुलझा लिया है. इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस के सीनियर अफसर आज दोपहर के बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक प्रेस कांफेंस कर विस्तार से पूरे मामले की जानकारी देंगे. बता दें कि जिंदल फार्म हाउस में चार महिलाओं और फार्म हाउस के एक गॉर्ड की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के मानसरोवर पार्क में खूनी खेल, एक ही परिवार की 4 महिलाओं समेत 5 लोगों की हत्या

इससे पहले शाहदरा जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि बंद हो चुकी जिंदल ऑयल मिल के अंदर बने अपार्टमेंट के एक फ्लैट में चार महिलाओं की हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार, काफी पहले बंद हो चुकी इस मिल के मालिक सात भाई हैं. उन्हीं में से एक भाई के परिवार की चार महिलाओं की हत्या की गई है.

VIDEO: दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में 4 महिलाओं समेत 5 लोगों की हत्या
जिन महिलाओं की हत्या की गई थी, नमें 82 साल की उर्मिला जिंदल और उनकी तीन बेटियां- संगीता गुप्ता (56), नूपुर जिंदल (48), और अंजलि जिंदल (38) शामिल हैं. इन सभी महिलाओं की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई. जबकि गार्ड राकेश (42) का शव ग्राउंड फ्लोर पर मिला था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mansarovar Park's Murder Case, Crime Branch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com