विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2020

दिल्ली में Lockdown का उल्लंघन करने पर 191 मामले दर्ज, 3700 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए

कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में सोमवार को दिल्ली में 191 मामले दर्ज किए गए और 3,728 लोगों को हिरासत में लिया गया.

दिल्ली में Lockdown का उल्लंघन करने पर 191 मामले दर्ज, 3700 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में सोमवार को दिल्ली में 191 मामले दर्ज किए गए और 3,728 लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत सोमवार शाम पांच बजे तक 191 मामले दर्ज किए गए.  इस दौरान कुल 3,728 लोगों को धारा 65 के तहत हिरासत में लिया गया और 376 वाहनों को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 66 के तहत जब्त किया गया. पुलिस ने बताया कि बंद के दौरान आवागमन के लिए कुल 733 पास जारी किए गए हैं. बता दें कि देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है और यह 14 अप्रैल तक जारी रहेगा.

बता दें कि भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. सोमवार शाम स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े जारी किए गए जिनके अनुसार कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 4281 पर पहुंच गई है, वहीं अब तक इस खतरनाक वायरस की वजह से 111 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 319  लोग इस वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. बात करें पिछले 24 घंटों की तो इस दौरान 28 लोगों की मौत और 704 नए मामले सामने आए हैं.

कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन जारी है जो 14 अप्रैल तक चलेगा. बता दें कि देश में कोरोना फैलने से रोकने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lockdown, Coronavirus, Lockdown News, Coronavirus Lockdown, Lockdown Violation, Delhi, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com