विज्ञापन

दिल्ली DCP के 24 घंटे कैसे बीतते हैं? IPS आकांक्षा यादव ने कैमरे पर बताया पूरा रूटीन

IPS akanksha yadav नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली की डीसीपी हैं. DCP ने आकांक्षा यादव ने NDTV की खास सीरीज "डीसीपी को जानें" के तहत बातचीत में बताया कि उनका दिन सुबह 6:30 बजे शुरू होता है और कई बार रात 11 बजे तक चलता है.

ips akanksha yadav daily routine how delhi dcp spends 24 hours
  • नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली की डीसीपी आकांक्षा यादव का दिन सुबह छह बजे तीस मिनट पर शुरू होता है
  • सुबह सात से आठ बजे तक वह जिले की मॉर्निंग डायरी में दर्ज एफआईआर और आपराधिक मामलों की समीक्षा करती हैं
  • सुबह आठ बजे जिले के सभी एसीपी के साथ अपराध की स्थिति और पेट्रोलिंग योजनाओं पर कॉन्फ्रेंस कॉल होती है

Delhi DCP Daily Routine:  सुबह 6:30 बजे कंट्रोल रूम से रातभर की घटनाओं की जानकारी लेना, फिर एफआईआर और क्राइम संबंधी मामलों की समीक्षा, दिनभर शिकायतकर्ताओं और पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनना, शाम को पेट्रोलिंग करना और कई बार देर रात तक गंभीर मामलों की निगरानी करना. नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली की डीसीपी IPS आकांक्षा यादव की दिनचर्या किसी सामान्य 9 से 6 की नौकरी जैसी नहीं है. NDTV की व‍िशेष सीरीज "डीसीपी को जानें" के तहत बातचीत में उन्होंने बताया कि पुलिसिंग 24 घंटे की जिम्मेदारी है, जिसमें हर वक्त किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहना पड़ता है. आइए जानते हैं कि दिल्ली पुलिस कमिश्नरेट में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस का पूरा दिन कैसे बीतता है?  

ips akanksha yadav daily routine how delhi dcp

शाम के समय डीसीपी आकांक्षा यादव पेट्रोलिंग पर निकलती हैं. Photo Credit: akanksha yadav instagram

भारतीय पुल‍िस सेवा की नौकरी को अक्सर लोग वर्दी और अधिकार से जोड़कर देखते हैं, लेकिन इसके पीछे की जिम्मेदारियों और लंबे कार्य घंटों को बहुत कम लोग समझ पाते हैं. नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली की डीसीपी आईपीएस आकांक्षा यादव ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि एक डीसीपी का दिन सुबह 6:30 बजे शुरू होता है और कई बार रात 10-11 बजे तक भी खत्म नहीं होता. उन्होंने कहा कि पुलिसिंग महज 9 से 6 बजे वाली नौकरी नहीं, बल्कि 24 घंटे की जिम्मेदारी है.

IPS Akanksha Yadav की सुबह की शुरुआत क्राइम रिपोर्ट से

डीसीपी आकांक्षा यादव के अनुसार उनका दिन सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हो जाता है. सबसे पहले वह कंट्रोल रूम से पिछली रात की घटनाओं की जानकारी लेती हैं. इसके बाद सुबह 7 से 8 बजे तक वह अपने जिले की मॉर्निंग डायरी पढ़ती हैं, जिसमें दर्ज हुई एफआईआर, गिरफ्तारियां, महत्वपूर्ण आपराधिक मामले और अदालत से जुड़े मामलों की समीक्षा की जाती है.

एसीपी के साथ होती है अपराध पर समीक्षा बैठक

सुबह 8 बजे जिले के सभी एसीपी के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल होती है. इस दौरान अपराध की स्थिति, उसे रोकने की रणनीति, पिकेट्स की तैनाती और पेट्रोलिंग की योजना पर चर्चा की जाती है. इसके बाद वह संयुक्त पुलिस आयुक्त को जिले की अपराध संबंधी स्थिति और उससे निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देती हैं. 

ips akanksha yadav daily routine how delhi dcp spends 24 hours

NDTV की व‍िशेष सीरीज डीसीपी को जानें के तहत बातचीत में IPS आकांक्षा यादव ने बताया कि पुलिसिंग 24 घंटे की जिम्मेदारी है. Photo Credit: akanksha yadav instagram

ऑफिस में शिकायतों और पुलिस थानों की निगरानी

ऑफिस पहुंचने के बाद डीसीपी का बड़ा समय फाइल वर्क, शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनने, पुलिसकर्मियों की शिकायतों के निस्तारण और विभिन्न पोर्टलों पर दर्ज शिकायतों के समाधान में बीतता है. साथ ही सभी थानों के कामकाज, मामलों के निपटारे और उनकी कार्यप्रणाली की भी लगातार निगरानी की जाती है.

शाम को जनता और पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद

शाम के समय डीसीपी आकांक्षा यादव पेट्रोलिंग पर निकलती हैं. इस दौरान वह स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनती हैं. इसके अलावा विभिन्न थानों का दौरा कर पुलिसकर्मियों से भी संवाद करती हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती हैं. 

ips akanksha yadav daily routine how delhi dcp spends 24 hours

आकांक्षा यादव भारतीय पुल‍िस सेवा में AGMUT कैडर में 2014 बैच की आईपीएस अध‍िकारी हैं.   Photo Credit: akanksha yadav instagram

रात 10-11 बजे तक चलता है काम

आकांक्षा यादव बताती हैं कि सामान्य परिस्थितियों में उनका कार्यदिवस रात 10 से 11 बजे के बीच समाप्त होता है. हालांकि किसी गंभीर अपराध या बड़ी घटना की सूचना मिलने पर उन्हें मौके पर जाना पड़ता है और मामले को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के बाद ही घर लौटना होता है.

"9 टू 6 नहीं, 24 घंटे की जिम्मेदारी"

डीसीपी आकांक्षा यादव का कहना है कि पुलिस सेवा एक चुनौतीपूर्ण लेकिन बेहद संतोषजनक पेशा है. उनके मुताबिक बहुत कम लोगों को ऐसा अवसर मिलता है, जिसमें वे समाज के लिए सीधे तौर पर योगदान दे सकें. यही वजह है कि पुलिस अधिकारी को हर समय ड्यूटी के लिए तैयार रहना पड़ता है. 

आईपीएस आकांक्षा यादव कौन हैं?

आकांक्षा यादव भारतीय पुल‍िस सेवा में AGMUT कैडर में 2014 बैच की आईपीएस अध‍िकारी हैं.  संघ लोक सेवा आयोग की स‍िविल सेवा परीक्षा 2013 में आकांक्षा यादव ने अख‍िल भारतीय पर 453वीं रैंक हास‍िल की थी. मूल रूप से द‍िलली की रहने वाली आकांक्षा यादव ने शुरुआत पढ़ाई और ग्रेजुएशन दिल्ली से ही पूरी की.  पुणे के सिम्बायोसिस से एमबीए किया.   




यह भी पढ़ें- हरियाणा की बेटी अभिजीत कौर बिहार जाकर बनीं DSP, UPSC नहीं निकला तो BPSC क्रैक कर डाली 
यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूल में पढ़कर IPS बने कुशाल पाल सिंह, अब द्वारका द‍िल्‍ली के DCP, बोले-हम 24 घंटे ऑन ड्यूटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DCP, Delhi Police, IPS Akanksha Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com