विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2019

बीजेपी के विजयी जुलूस में शामिल हुआ युवक तो विपक्षी समर्थकों ने की चाकू घोंपकर हत्या

प्रेमकुमार का चुनावों में हारने वाले टीआरएस उम्मीदवार के बेटे और अन्य के साथ जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवार के विजयी जुलूस में शामिल होने को लेकर झगड़ा हो गया था.

बीजेपी के विजयी जुलूस में शामिल हुआ युवक तो विपक्षी समर्थकों ने की चाकू घोंपकर हत्या
प्रतीकात्मक फोटो
  • चाकू घोंपकर की बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या
  • विपक्षी समर्थकों से हो गया था झगड़ा
  • पुलिस ने हिरासत में लिए कुछ लोग
हैदराबाद:

तेलंगाना में स्थानीय ग्रामीण निकाय चुनावों के बाद हुई हिंसा की एक घटना में मेहबूबनगर जिले में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. दावा किया जा रहा है कि पीड़ित बीजेपी का कार्यकर्ता था. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रेमकुमार नाम के एक युवक पर डोकुर गांव में झगड़े के बाद हमला किया गया. बताया गया कि प्रेमकुमार का चुनावों में हारने वाले टीआरएस उम्मीदवार के बेटे और अन्य के साथ जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवार के विजयी जुलूस में शामिल होने को लेकर झगड़ा हो गया था. घटना नतीजों की घोषणा होने के कुछ घंटों बाद मंगलवार को हुई. 

सिरफिरे आशिक ने पेट्रोल छिड़ककर छात्रा को लगाई आग

टीआरएस ने स्थानीय निकाय चुनावों में भारी जीत हासिल करते हुए जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र और मंडल परिषद निर्वाचन क्षेत्रों में बहुमत हासिल किया है. बीजेपी के करीमनगर सांसद बंदी संजय कुमार ने बुधवार को दावा किया कि पीड़ित युवक उनकी पार्टी का कार्यकर्ता था.  उन्होंने सत्ताधारी टीआरएस पर राज्य में भगवा पार्टी के विकल्प के तौर पर उभरने से डर में हत्या की राजनीति करने का आरोप लगाया.

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता ने की बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

पुलिस ने हालांकि कहा कि मृतक किसी राजनीतिक दल से संबद्ध नहीं था और उन्होंने इस सिलसिले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. आगे जांच जारी है.  (इनपुट-भाषा)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Local Body Elections, Telangana, Stabbed To Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com