विज्ञापन

महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी गैंगस्टर भट्टी और डोगरा गैंग के नेटवर्क पर राज्यभर में छापेमारी

महाराष्ट्र एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और डोगरा गैंग से जुड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है. सुबह 8 बजे से नालासोपारा, मीरा रोड, मुंबई समेत करीब 9 शहरों में छापेमारी जारी है.

महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी गैंगस्टर भट्टी और डोगरा गैंग के नेटवर्क पर राज्यभर में छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर भट्टी
  • महाराष्ट्र में एटीएस ने अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय गैंगस्टरों के खिलाफ राज्य के 9 शहरों में व्यापक छापेमारी की
  • कार्रवाई में खासतौर पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और डोगरा गैंग के नेटवर्क को निशाना बनाया जा रहा है
  • एटीएस सोशल मीडिया पर गैंग्स के समर्थकों और उनके डिजिटल संपर्कों की जांच और पूछताछ भी कर रही है
मुंबई:

महाराष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एटीएस (ATS) ने सुबह से राज्यभर में छापेमारी शुरू की है. यह कार्रवाई खास तौर पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी गैंग और डोगरा गैंग के नेटवर्क को निशाना बनाकर की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8:00 बजे से एटीएस की टीमें अलग-अलग इलाकों में एक साथ सक्रिय हुईं. यह कार्रवाई राज्य के कई हिस्सों में एक साथ चल रही है, जिसे बड़े स्तर का ऑपरेशन माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें : पूर्व MSCW अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को अब ED ने किया समन, 14 मई को बुलाया, अशोक खरात केस में गंवानी पड़ी थी कुर्सी

इन शहरों में एक साथ छापेमारी

एटीएस की टीमें नालासोपारा, मीरा रोड, नागपुर, पुणे, मुंबई, अकोला, नांदेड़, नाशिक और जलगांव समेत कुल करीब 9 शहरों और जिलों में छापेमारी कर रही हैं. इन जगहों पर गैंग से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क और उनके समर्थकों की तलाश की जा रही है. एटीएस का फोकस सिर्फ सीधे नेटवर्क तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर इन गैंग्स को फॉलो करने वाले उनकी विचारधारा का प्रचार करने वाले और डिजिटल माध्यम से संपर्क में रहने वाले संदिग्ध है. सभी लोगों की जांच और पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें : मुंबई में लाखों जिंदगियां दांव पर ! 827 इमारतें 'बेहद खतरनाक' घोषित, 18 हजार से ज्यादा घर अनसेफ

निशाने पर गैंगस्टर-लोकल नेटवर्क का गठजोड़

इस कार्रवाई का मकसद राज्य में पनप रहे अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय गैंगस्टरों के सांठगांठ वाले नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है. एटीएस यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि बाहरी गैंगस्टर्स और स्थानीय नेटवर्क के बीच किसी भी तरह का कनेक्शन पूरी तरह खत्म किया जाए. इस अभियान के जरिए एटीएस को उम्मीद है कि गैंग नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सकेगा और सोशल मीडिया के जरिए फैल रहे सपोर्ट सिस्टम को भी तोड़ा जाएगा. फिलहाल कार्रवाई जारी है और आने वाले समय में इस ऑपरेशन से जुड़े और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra ATS Raids, Shahzad Bhatti Gang, Dogra Gang Network, ATS Crackdown Maharashtra, Social Media Suspects Probe, Nalasopara Mira Road Raids, Mumbai ATS Action, Gangster Network India, Nagpur Pune ATS, International Gangster Nexus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com