श्रद्धा वालकर की हत्या के बाद तसल्ली से एक-एक सबूत ढूंढ-ढूंढकर आफताब मिटा रहा था, मगर फिर भी पकड़ा गया. आज दिल्ली पुलिस उसे लेकर फिर से उसके फ्लैट गई. पूछताछ में आफताब ने बताया कि वह श्रद्धा से जुड़ी हर चीज को मिटा देना चाहता था. हत्या के बाद उसने पूरे घर की तलाशी ली. इस दौरान उसे श्रद्धा की 3 फोटो मिलीं. उसने तीनों फोटो को आग लगाकर जला दिया.
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में आफताब ने कहा कि हत्या और शव को काटने के बाद सबसे पहले घर की सफाई की. इसके बाद धीरे-धीरे शव के टुकड़ों को महरौली के जंगल में फेंकने लगा. इसी दौरान 23 मई को घर में श्रद्धा से जुड़ी एक-एक चीज तलाश की. फिर उन सभी को एक बैग में भरा. इसी दौरान श्रद्धा के तीन फोटो फ्रेम भी मिले. फ्रेम को तोड़ने के बाद तस्वीरों को आग लगा दी. बैग में भरे श्रद्धा के सामान को भी ठिकाने लगाना था, मगर इससे पहले पकड़ा गया और बैग पुलिस के हाथ लग गया. बरामद बैग में श्रद्धा के कुछ कपड़े और जूते मिले हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
श्रद्धा की तीन बड़ी तस्वीरों में दो श्रद्धा की अकेले फोटो थी. इसमें से एक उत्तराखंड के टूर की और एक फोटो आफताब के साथ मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया की तस्वीर 2020 में ली गई थी. वहीं दिल्ली पुलिस को जंगल में तलाशी अभियान के दौरान खोपड़ी का निचला हिस्सा जबड़ा मिला है. इसी के साथ 3 अन्य हड्डी और मिली. डीएनए जांच से पता चलेगा कि ये श्रद्धा का है या किसी और का. दिल्ली पुलिस ने अफताब का नार्को टेस्ट करवाने के लिए FSL की टीम को request भेज दी है. दरअसल, नार्को टेस्ट के दौरान FSL की टीम मौजूद रहती है और नार्को टेस्ट की वीडियोग्राफी भी FSL की टीम ही करती है.
यह भी पढ़ें-
एलन मस्क के पोल के बाद Twitter पर डोनाल्ड ट्रंप की वापसी, लेकिन...
क्या मुस्लिम कानून के तहत नाबालिग शादी कर सकते हैं? केरल हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया
ISI के दम पर उछल रहा कनाडा में मौजूद गैंगस्टर, इटली में एक गैंगस्टर की हत्या का दावा कर दिल्ली पुलिस को दी धमकी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं