डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर वापसी का रास्ता साफ हो गया है. इस बात का अंदाजा तो ट्विटर के अधिग्रहण के समय से ही लगाया जाने लगा था कि एलन मस्क ट्विटर के मालिक बनते ही डोनाल्ड ट्रंप को वापस ट्विटर पर लाएंगे. हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर वापसी सीधे न होकर मतदान के जरिए हुई. हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप अभी वापसी पर खुलकर नहीं बोल रहे.
एलन मस्क ने शुक्रवार शाम ट्विटर पर एक पोल में पूछा था कि क्या डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर वापसी करानी चाहिए? इस पर मतदान के लिए ट्विटर यूजर्स को 24 घंटे का समय एलन मस्क ने दिया था. 24 घंटे समाप्त होने के बाद शनिवार को एलन मस्क ने ट्वीट कर बताया, "लोग बता चुके हैं. ट्रंप को बहाल किया जाएगा. "वोक्स पोपुली, वोक्स देई". यह एक लैटिन वाक्यांश है, जिसका अर्थ है, "लोगों की आवाज, भगवान की आवाज है." आखिरकार, 237 मिलियन दैनिक ट्विटर उपयोगकर्ताओं में से 15 मिलियन से अधिक लोगों ने ट्रंप के प्रोफाइल को बहाल करने के लिए मतदान किया. मतदान करने वालों में 51.8 प्रतिशत पक्ष में और 48.2 प्रतिशत विरोध में थे."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
The people have spoken.
— Elon Musk (@elonmusk) November 20, 2022
Trump will be reinstated.
Vox Populi, Vox Dei. https://t.co/jmkhFuyfkv
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 6 जनवरी 2021 को हुई कैपिटल हिल हिंसा (Capitol Hill violence)के बाद ट्विटर पर बैन कर दिया गया था. पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों को बदलने की मांग करते हुए हिंसा की थी और इसमें ट्रंप की भूमिका को देखते हुए ट्विटर ने यह फैसला किया था.
बैन से पहले ट्रंप के ट्विटर अकाउंट 88 मिलियन से अधिक फॉलोवर थे. अमेरिका के राष्ट्रपति रहने के दौरान ट्रंप ट्विटर को मुखपत्र के रूप में इस्तेमाल करते थे. वह इस पर नीतिगत घोषणाएं पोस्ट करते थे. साथ ही राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर हमला करने और समर्थकों के साथ संवाद करने के लिए भी वह ट्विटर का ही सहारा लेते थे. शनिवार को उनके कई राजनीतिक सहयोगियों ने उनकी वापसी को प्रमुखता से बताया. हाउस रिपब्लिकन पॉल गोसर ने ट्वीट किया, "वापसी पर स्वागत है, @realdonaldtrump!".
हालांकि, ट्रंप ने बैन लगने के बाद कहा था कि वह ट्विटर पर कभी नहीं लौटेंगे, बल्कि अपने सोशल नेटवर्क ट्रुथ सोशल पर बने रहेंगे. ट्रुथ सोशल को ट्रंप ने ट्विटर पर प्रतिबंधित किए जाने के बाद लॉन्च किया था. शनिवार को वीडियो के माध्यम से लास वेगास में रिपब्लिकन यहूदी गठबंधन की एक सभा में दिखाई दे रहे ट्रंप ने मस्क के पोल का स्वागत किया और कहा, "मैं खुद मस्क का प्रशंसक हूं, वह एक शख्सियत हैं और आप जानते हैं कि मैं ऐसे लोगों को पसंद करता हूं. उन्होंने एक मतदान किया था और यह बहुत जबरदस्त था ... लेकिन मेरे पास ट्रुथ सोशल है." यह पूछने पर कि क्या वह ट्विटर पर वापसी करेंगे? ट्रंप ने कहा, "इसके लिए वह कोई कारण नहीं देखते."
यह भी पढ़ें-
मंगलुरु: ऑटो रिक्शा में हुआ धमाका, दो घायल, पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील
क्या मुस्लिम कानून के तहत नाबालिग शादी कर सकते हैं? केरल हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया
"...तो आफताब हर शहर में पैदा होगा": गुजरात विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी का जिक्र कर बोले असम के मुख्यमंत्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं