कनाडा में मौजूद गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा ने दिल्ली पुलिस स्पेशल को खुली धमकी दी है. लखबीर सिंह को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का समर्थन है. पंजाब से फरार होकर कनाडा में छुपे लखबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर दिल्ली पुलिस स्पेशल को खुली धमकी दी है.
लखबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर दावा किया है कि उसने इटली में गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी का मर्डर करवा दिया है. लखबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हरप्रीत सिंह, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और रॉ के लिए मुखबिरी कर रहा था, इसलिए उसकी मैंने हत्या करवा दी है."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
लखबीर सिंह ने लिखा, "दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सभी अफसरों की फोटो हमारे पास है. अगर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के किसी भी अफसर ने पंजाब में कदम रखा तो उसका अंजाम बुरा होगा."
लखबीर सिंह पर पंजाब में कई मामले दर्ज हैं. हाल ही में शिवसेना नेता की हत्या के मामले में और मोहाली RPG अटैक में लखबीर सिंह का नाम जांच में आया था. लखबीर सिंह खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथ मिलकर ISI के इशारे पर काम करता है.
1 दिन पहले हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान में मौत की खबर सामने आई है. खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, उसकी मौत ड्रग्स के ओवरडोज से हुई है. पंजाब में दर्जनों बड़ी घटनाओं के पीछे रिंदा का नाम लगातार सामने आ रहा था. हथियार सप्लाई, टारगेट किलिंग से लेकर गैंगस्टरों से गठजोड़ और फंडिंग में रिंदा शामिल था.
यह भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं