विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2018

राजधानी दिल्ली में ईरानी नागरिक का मोबाइल ले उड़े चोर, मामला दर्ज 

अपनी पत्नी और बेटे के साथ भारत घूमने आया था पीड़ित परिवार. पुलिस पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप.

राजधानी दिल्ली में ईरानी नागरिक का मोबाइल ले उड़े चोर, मामला दर्ज 
प्रतीकात्मक चित्र
  • भारत घूमने आया था पीड़ित परिवार
  • पीड़ित ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप
  • पुलिस मुख्यालय के पास हुई यह घटना
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आरोपियों ने एक ईरानी नागरिक के साथ झपटमारी की. घटना गुरुवार की है. पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच कर रही है.घटना दिल्ली गेट के पास की है. पुलिस के अनुसार ईरानी नागरिक 63 वर्षीय सोरोश दिल्ली गेट के पास अपने गेस्ट हाउस से राजघाट जाने के लिए निकले थे.

यह भी पढ़ें: जानिए कौन है Nirav Modi, देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले में जो है आरोपी

इसी दौरान वह जैसे ही अपने गेस्ट हाउस के बाहर आए उसी दौरान पीछे से बाइक पर आए आरोपी उनके हाथ से फोन लेकर फरार हो गए.वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना के समय सोरोश दिल्ली गेट के पास अपनी पत्नी और बेटे के साथ कैब के आने के इंतजार कर रहे थे. पीड़ित का आरोप है कि घटना के होने के तुरंत बाद उन्होंने दूसरे फोन से 100 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी थी. लेकिन पुलिस घटना होने के करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची.

यह भी पढ़ें: जिया खान आत्महत्या का मामला: मुंबई की अदालत में सुनवाई शुरू

खास बात यह है कि यह घटना जिले के पुलिस डीसीपी के कार्यालय के पास हुई. इसके बावजूद भी पुलिस ने कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की. घटना स्थल से पुलिस मुख्यालय की दूरी भी ज्यादा नहीं है. गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में  दिल्ली पुलिस मुख्यालय और आसपास के इलाके में झपटमारी और लूट जैसी वारदातें बढ़ी हैं.

VIDEO: इलाहाबाद मर्डर का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार


कुछ महीने पहले ही लाल किले के पास से भी एक बड़े विदेशी रायनयिक का फोन भी स्नैच हुआ था. पुलिस इस मामले को सुलझाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. (इनपुट आईएएनएस से) 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com