दिल्ली के तिमारपुर इलाके में दो महिलाओं की हत्या कर दी गई थी
नई दिल्ली:
राजधानी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में दो महिलाओं की हत्या करने के आरोपी ने यूपी में कानपुर देहात के अपने गांव में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उसकी लाश घर के पास एक खेत में पेड़ से लटकी मिली. फांसी लगाने से पहले उसने सल्फास की गोलियां भी खा ली थीं. गौरतलब है कि तिमारपुर थाना क्षेत्र के वजीराबाद के एक घर में सोमवार को दो महिलाओं की लाश मिली थी. दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. प्रेमलता और सोनिया नाम की ये महिलाएं आपस में रिश्तेदार थीं. प्रेमलता के पति ने इस वारदात को अंजाम दिया था. वह दिल्ली से भागकर अपने गांव पहुंच गया और वहां जाकर आत्महत्या कर ली.
यह भी पढ़ें : जल्लाद बाप ने बीमार दुधमुंही बच्ची को पटक-पटक कर मारा, फिर नाले में फेंक दिया
पुलिस के मुताबिक रविवार रात प्रेमलता से झगड़ा होने के बाद उसके पति ने उसकी हत्या कर दी. जब सोनिया बीच-बचाव करने आई तब उसने उसका भी गला रेत दिया.
VIDEO : पत्नी की हत्या कर पार्क में फेंक दी लाश
सोनिया की हाल ही में सर्जरी हई थी तथा प्रेमलता और उसके पति उसकी देखभाल करने आए हुए थे.