विज्ञापन

बेटी का तिलक देने के अगले ही दिन पिता ने कर लिया सुसाइड, शादी के कर्ज से था परेशान

मृतक के भाई ने बताया कि 21 तारीख को उसने अपनी बेटी का तिलक दिया था. तिलक देने के बाद आया तो टेंशन में था. उसने पड़ोसी से कहा कि वह पहले से कर्जदार था और तिलक भी कर्ज देकर दिया. अब शादी कैसे करेगा.

बेटी का तिलक देने के अगले ही दिन पिता ने कर लिया सुसाइड, शादी के कर्ज से था परेशान
झांसी:

यूपी के झांसी में बेटी का तिलक देने के बाद अगले ही दिन पिता ने सुसाइड कर लिया. शव खेत पर फांसी से लटका मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया है. परिजनों के अनुसार खेत की फसल खराब हो गई थी, पिता ने कर्ज लेकर अपनी बेटी का तिलक दिया था और अब शादी को लेकर परेशान था. इसी से तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया.

40 साल के मृतक का नाम वीर सिंह राजपूत था. वो झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के मोड़खुर्द गांव का रहने वाला था. उसकी 19 साल एक बेटी शिवानी और 17 साल एक बेटा मयंक है. मृतक के बड़े भाई हरिराम राजपूत के अनुसार, वीर सिंह खेती किसानी करता था. उसने शिवानी की शादी पारीछा गांव में तय कर दी थी. फसल खराब होने के कारण उसने 21 नवम्बर को कर्ज लेकर उसकी सगाई की थी. अब 5 मई 2027 को शिवानी की शादी होनी थी. कर्ज और शादी को लेकर उसने खेत पर जाकर फांसी लगा ली. जिससे उसकी मौत हो गई.

वहीं पड़ोसी ने बताया कि तिलक देकर वीर सिंह घर लौटा तो परेशान था. रविवार को हमारे पास बैठा था तो टेंशन में लग रहा था. मैंने पूछा कि टेंशन में क्यों हो? तो कहने लगा कि लगभग दो लाख रुपए का कर्ज पहले से था. अब फिर लगभग साढ़े तीन लाख रुपये कर्ज लेकर तिलक दिया. 5 महीने बाद बेटी की शादी है तो फिर से दो-तीन लाख रुपए चाहिए. इसी बात की टेंशन है. मैंने समझाया कि तुम्हारा बड़ा भाई सहयोग कर रहा है. चिंता मत करो. समझाने के बाद वो घर चला गया था. शाम को वह घर से खेत में पानी लगाने की बात कहकर निकला था. खेत पर जाकर उसने पेड़ पर फांसी लगा ली. जब ग्रामीणों ने उसे लटका देखा तो घरवालों को खबर दी. आनन फानन में घरवालों ने मौके पर पहुंचे शव को फंदे से नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज लेकर आए. यहां पर डॉक्टरों ने वीर सिंह को मृत घोषित कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

मृतक के भाई हरिराम और बद्री प्रसाद ने बताया कि 21 तारीख को उसने अपनी बेटी का तिलक दिया था. तिलक देने के बाद आया तो टेंशन में था. उसने पड़ोसी से कहा कि वह पहले से कर्जदार था और तिलक भी कर्ज देकर दिया. अब शादी कैसे करेगा. इस पर हमने उसे समझाया. कुछ देर बाद वह चला गया. इसके बाद पता चला कि वह खेत पर पेड़ से फांसी से लटक रहा था. इसकी सूचना पुलिस को दी, तब पुलिस मौके पर पहुंची.

जब इस मामले में थाने की पुलिस से बात की तो चिरगांव थाना प्रभारी बलराज शाही ने बताया कि सोमवार को पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है. परिवारिक समस्या के चलते वीर सिंह ने सुसाइड किया है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

(झांसी से विनोद कुमार की रिपोर्ट...)

इसे भी पढ़ें: झांसी में पानी की जगह हैंडपंप से निकलने लगी शराब, जमीन के नीचे दबा मिला अवैध टैंक

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Father Suicide, Tilak Ceremony, Sucide Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com