दिल्ली मेट्रो में एक नाबालिग लड़के को गलत तरीके से छूने और छेड़छाड़ करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. आरोपी की पहचान दिल्ली के खेड़ा खुर्द गांव निवासी जितेंद्र गौतम के रूप में हुई है. नाबालिग लड़के ने 3 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि जब वह मेट्रो से अपने घर जा रहा था और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर पहुंचा तो एक व्यक्ति ट्रेन में चढ़ते समय अपनी उंगली से उसे छूने लगा.
पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) आर.जी. नाइक ने कहा, "शिकायतकर्ता को लगा कि यह गलती से हुआ होगा, लेकिन आरोपी ने कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पहुंचने तक नाबालिग के साथ लगातार छेड़छाड़ की. इसके बाद राजीव चौक मेट्रो थाने में मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है." जांच के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की पहचान करने के लिए राजीव चौक से जहांगीर पुरी मेट्रो स्टेशन तक के 15 मेट्रो स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
डीसीपी ने कहा, "पता चला कि आरोपी जहांगीर पुरी मेट्रो स्टेशन पर उतरा था. जांच में पाया गया कि वह कौशांबी मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में चढ़ा था. बाद में, जहांगीर पुरी और कौशांबी मेट्रो स्टेशनों पर टीमें भेजी गईं." नाइक ने कहा कि कौशांबी मेट्रो स्टेशन के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया गया और पाया गया कि आरोपी स्टेशन से उतरने के बाद सर्विस रोड का इस्तेमाल कर रहा था.
उन्होंने कहा, "कई दुकानदारों, गार्डों और स्थानीय लोगों ने आरोपी की तस्वीर दिखाकर उसके बारे में पूछताछ की. काफी प्रयास और गुप्त सूचना के बाद आरोपी जितेंद्र गौतम को पकड़ लिया गया."
ये भी पढ़ें : टाटा स्टील के बिजनेस हेड की हत्या के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत
ये भी पढ़ें : सलमान खान फायरिंग केस : क्या लॉरेंस विश्नोई गैंग के निशाने पर हैं बॉलीवुड के और भी सितारे?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं