टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोका तो आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी. मृतक आरोपी दक्ष दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला था. आरोपी तड़के साहिबाबाद इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में मारा गया. हालांकि आरोपी का एक साथ मौके से भागने में कामयाब रहा.
इस मुठभेड़ में एक पुलिस उप निरीक्षक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल उपनिरीक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया. 3 मई की रात शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या कर दी गई थी. आरोपी दक्ष के पास से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद किया गया है. 3 मई की रात को लूट के बाद, दक्ष और उसके साथियों ने विनय को मौत के घाट उतारा.
-
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
जानकारी के मुताबिक विनय त्यागी टाटा स्टील के सेल्स हेड थे और वह मेट्रो से आते थे. उनकी आखिरी बार रात 11.30 पत्नी से बात हुई थी. घर न पहुंचने पर और मोबाइल बंद आने पर परिवार ने उनकी तलाश की थी और तब उनका शव शालीमार गार्डन क्षेत्र से मिला. गाजियाबाद में एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि विनय त्यागी गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर में रहते थे.
ये भी पढ़ें : हरियाणा का झज्जर अंधाधुंध फायरिंग से थर्राया, काला जठेड़ी के करीबी की गोलियों से भूनकर हत्या
ये भी पढ़ें : ईरान : कूटनीतिक सफलता... इजरायल से जुड़े जहाज पर सवार 5 भारतीय नाविक रिहा, ईरान से हुए रवाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं