विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2017

मिजोरम में पिछले दो दिनों में 965 ग्राम हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार

मिजोरम पुलिस ने गुरुवार से राज्य में दो जगहों पर अभियान चलाकर 34.50 लाख रुपये मूल्य की 965 ग्राम हेरोइन जब्त की है.

मिजोरम में पिछले दो दिनों में 965 ग्राम हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • पुलिस ने दो दिनों में अभियान चलाकर की जब्ती
  • गिरफ्तार लोगों पर दायर किया गया मुकदमा
  • यह राज्य में अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है
एजल: मिजोरम पुलिस ने गुरुवार से राज्य में दो जगहों पर अभियान चलाकर 34.50 लाख रुपये मूल्य की 965 ग्राम हेरोइन जब्त की है. इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इनके खिलाफ मादक द्रव्य से जुड़े कानूनों के तहत मामला दायर किया गया है. खबरों के मुताबिक यह राज्य में अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 10 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार

VIDEO:  गुजरात में कोस्टगार्ड ने 3500 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी



एजल से भी बरामदगी
पहली घटना में पुलिस ने गुरुवार को म्यांमार से लगे सीमावर्ती जिले चंफई में सेसिह बस्ती से 910 ग्राम हेरोइन बरामद किया. पुलिस ने बताया कि मामले में म्यांमार के नागरिक के रूप में पहचान किए गए वनलालैना को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को एजल में भी 55 ग्राम हेरोइन जब्त की और इस सिलसिले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mizoram, Heroin Seized
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com